DRDO CEPTAM 11 Result 2026: डीआरडीओ सेप्टेम 11 फाइनल रिजल्ट जारी, पोस्ट एवं सब्जेक्ट वाइज डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
डीआरडीओ की ओर से सेप्टेम 11 टियर 2 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा ...और पढ़ें

DRDO CEPTAM 11 tier 2 result link
HighLights
डीआरडीओ सेप्टेम 11 टियर-2 रिजल्ट drdo.gov.in पर घोषित।
इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से CEPTAM 11 STA-B (सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी) और Technician A का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी पोस्ट एवं सब्जेक्ट वाइज परिणाम की जांच कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये डिटेल करनी होगी दर्ज
डीआरडीओ सेप्टेम 11 फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप
- डीआरडीओ सेप्टेम 11 फाइनल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल drdo.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Announcements में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।
- अब नए पेज पर अपनी पोस्ट एवं सब्जेक्ट के आगे अवेलबल बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 764 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B (STA B) के लिए 561 पद और टेक्नीशियन A (Tech A) के लिए 203 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।