विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 Lines on Diwali: दीपावली पर फैक्ट्स सहित 10 लाइन, त्योहार को समझने में उपयोगी

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:16 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 04:35 PM (IST)

दीपावली का त्योहार 8 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आप केवल 10 लाइन ...और पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइनें

दीपावली पर 10 लाइनें

HighLights

  1. दीपावली 'दीपों की श्रृंखला' का प्रतीक, राम की वापसी का पर्व।

  2. मां लक्ष्मी, गणेश पूजा; महावीर निर्वाण, बंदी छोड़ दिवस।

  3. यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई की जीत सिखाता है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली हमारे देश का प्रमुख त्योहार है जो देशभर में हर जगह बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। दीपावली पर घर, ऑफिस, स्कूल, सड़क हर जगह लोग डेकोरेट करते हैं, दिए जलाकर कोने-कोने में उजाला फैलाते हैं और पटाखे फोड़ कर मौज-मस्ती करते हैं। आज इसी त्योहार को लेकर हम 10 लाइन में ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस पर्व के पूरे सार को समझ सकते हैं। यह जानकारी आपके फैक्ट चेकिंग के लिए भी उपयोगी होगा।

10 lines essay on diwali Hindi me: दीवाली पर 10 लाइंस

  1. दीपावली दो शब्दों 'दीप' और 'आवली' से मिलकर बना है, जिसका अर्थ होता है "दीपों की श्रृंखला" या "पंक्ति"।
  2. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर और रावण पर विजय प्राप्त कर इसी दिन अयोध्या वापस लौटे थे। श्रीराम के आगमन पर अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी को घी के दीये जलाकर रोशन किया था, तभी से हर साल यह त्योहार परंपरा के अनुसार मनाया जाता है।
  3. यह पर्व हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
  4. दिवाली की शाम को धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा की जाती है।
  5. पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या के दिन ही देवताओं और असुरों द्वारा किए गए समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। जैन धर्म में इस दिन को भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष (निर्वाण) दिवस के रूप में मनाया जाता है। सिख इतिहास में इस दिन को छठे गुरु, गुरु हरगोविंद साहिब जी के ग्वालियर किले से 52 राजाओं संग रिहा होने की खुशी में 'बंदी छोड़ दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
  6. यह त्योहार हमें सिखाता है कि सत्य, ज्ञान और अच्छाई का प्रकाश हमेशा अज्ञानता व बुराई के अंधकार को मिटा देता है।
  7. दिवाली से पहले घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सफाई व रंग-रोगन किया जाता है, तथा व्यापारी इस दिन से नए बही-खाते और वित्तीय वर्ष की शुरुआत करते हैं।
  8. नेपाल में दिवाली को 'तिहार' या 'स्वंती' कहा जाता है। यहां पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कौए, कुत्ते, गाय और बैल की भी पूजा की जाती है।
  9. पारंपरिक रूप से सरसों के तेल से जलाए जाने वाले मिट्टी के दीये कीट-पतंगों को आकर्षित कर खत्म करते हैं और पर्यावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं।
  10. भारत के अलावा नेपाल, मॉरीशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया में भी दिवाली पर आधिकारिक सरकारी छुट्टी होती है।

दीपावली के त्योहार पर रोशनी का संदेश

मिट्टी का एक छोटा दीया,
तम को दूर भगाता है।
सत्य, धर्म और प्रेम की ज्योति,
अंतर में जगाता है।

मिट मिट कर भी रोशनी देना,
सिखलाती है यह रात।
अंधियारे पर सदा रहेगी,
उजाले की ही मात।

diwali par 10 lines 2026

दीवाली केवल दिए जलाने और पटाखों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर के अंधकार, अज्ञानता, स्वार्थ और बुराई को मिटाकर ज्ञान, प्रेम और भाईचारे का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और अच्छाई की हमेशा विजय होती है। आइए इस दिवाली हम अपने समाज को अधिक रोशन, हरित और सहिष्णु बनाने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें- Essay on Diwali: दीपावली पर 500 शब्दों का निबंध, प्रतियोगिता में अवश्य मिलेगा पहला स्थान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।