विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी के नतीजे घोषित, 3.34 लाख उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

By JagranEdited By: Rishi Sonwal
Published: Mon, 26 Sep 2022 08:02 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 05:51 PM (IST)

CUET PG Result 2022 एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा परिणामों की घोषणा आज 26 सितंबर 2022 को कर दी ...और पढ़ें

सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2022 घोषित। करीब 2 लाख स्टूडेंट्स अपना स्कोर कार्ड पोर्टल, cuet.nta.nic.in से डाउनलोड करें।
सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2022 घोषित। करीब 2 लाख स्टूडेंट्स अपना स्कोर कार्ड पोर्टल, cuet.nta.nic.in से डाउनलोड करें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 3.34 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन निर्णायक बन गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी 2022 परिणाम देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, ntaresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। इसके साथ ही, एनटीए द्वारा जारी सीयूईटी पीजी 2022 रिजल्ट नोटिस के अनुसार परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था और इनमें से 3.34 लाख ही 1 से 12 सितंबर तक आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने सीयूईटी स्कोर कार्ड का इस पोर्टल देख सकते हैं। परीक्षार्थियों को अपना स्कोर जानने के लिए लॉग-इन लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तारीख के विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी NTA CUET PG स्कोर जान सकेंगे।

CUET PG रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें - CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी मेरिट लिस्ट यूनिर्विसिटी करेंगे जारी, NTA स्कोर और इन नियमों से बनेगी योग्यता सूची

NTA CUET PG Result 2022: नतीजों की तारीख और समय की जानकारी UGC ने जारी की

इससे पहले, एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा परिणामों की तारीख और समय की आधिकारिक जारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा रविवार, 25 सितंबर 2022 को नोटिस जारी करके दी गई। साथ ही, यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार कुमार ने भी परिणामों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से दी। आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परिणाम सोमवार शाम 4 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें - CUET PG 2022 Result: करीब 2 लाख स्टूडेंट्स के स्कोर कुछ ही देर में, इन 42 विश्वविद्यालयों में ले सकेंगे दाखिला

NTA CUET PG Result 2022: दाखिले के लिए वेबसाइट तैयार रखने का UGC ने विश्वविद्यालयों को दिया निर्देश

एनटीए सीयूईटी पीजी परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद सम्मिलित स्टूडेंट्स को स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर छात्र-छात्राएं अपने पसंद के विश्वविद्यालयों में विभिन्न पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस क्रम में यूजीसी ने रविवार को जारी नोटिस में सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भाग ले रहे अन्य विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे इस साल की पीजी दाखिले की प्रक्रिया को लेकर अपनी वेबसाइट या पोर्टल को आवश्यक जानकारियों के साथ अपडेट कर लें।