LIVE CTET Result 2024: सीटीईटी जनवरी सेशन का रिजल्ट ctet.nic.in पर घोषित, लाइफटाइम वैलिड रहेगा स्कोर कार्ड
लाइफटाइम वैलिड रहेगा स्कोर कार्ड। केवल रोल नंबर दर्ज कर चेक करें नतीजे। ctet.nic.in पर एक्टिव हुआ डायरेक्ट लिंक, आंसर-की के एक सप्ताह में जारी होते हैं नतीजे। 10 फरवरी तक आंसर-की पर दर्ज हुई थीं आपत्तियां। 7 फरवरी को जारी हुई थी आंसर-की। परिणाम ctet.nic.in पर जल्द। सीबीएसई बोर्ड केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को किया था।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी शिक्षक बनने की चाहत में सीटीईटी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी इस वक्त बड़ी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे जो अब समाप्त हो गया है। पात्रता परीक्षा के परिणाम आज यानी 15 फरवरी 2024 को घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल दर्ज करनी होगी। आपको बता दें परीक्षा का आयोजन सीबीएसई की ओर से 21 जनवरी 2024 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
सीटीईटी परीक्षा के लिए 7 फरवरी को आंसर-की रिलीज की गई थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए10 फरवरी, 2024 तक का मौका दिया गया था।
सीटीईटी रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड भी जारी किए गए हैं।
सीटीईटी परीक्षा सार्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड रहेगा।
सीटीईटी परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहली बार परीक्षा जुलाई में और दूसरी बार दिसंबर में कराई जाती है।
सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर कराए जाते हैं। पहला पेपर कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं को पढ़ाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, दूसरा पेपर छह से आठ तक की क्लासेस के लिए होता है। बता दें कि सीटीईटी एक पात्रता परीक्षा है।
सीटीईटी जनवरी सेशन का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। स्कोर कार्ड केवल रोल नंबर दर्ज करके ही डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Result 2024 Direct Link
सीटीईटी में क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड लाइफटाइम के लिए वैलिड रहेगा।
सीटीईटी एग्जाम में उम्मीदवार जितनी बार चाहें भाग ले सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की रोक नहीं हैं।
सीटीईटी एग्जाम में केवल वे ही उम्मीदवार क्वालीफाई माने जाएंगे जिन्होंने न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं। एससी/ एसटी एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
सीटीईटी जनवरी सेशन की परीक्षा में 26 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था। इसमें से पेपर 1 परीक्षा में लगभग 10 लाख अभ्यर्थियों जबकि पेपर 2 में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
- CTET Result 2024: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे परिणाम
- सीटीईटी रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको CTET JANUARY – 2024 Result लिंक पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज पर फिर से लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- CTET 2024 Result OUT: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे ctet.nic.in पर जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
सीटीईटी रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को केवल रोल नंबर दर्ज करना होगा। रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
CTET Result 2024 Direct Link
सीटीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
CTET Result 2024 Direct Link
सीबीएसई की ओर से सीटीईटी जनवरी सेशन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर घोषित किया गया है। अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल दर्ज करके परिणाम चेक कर सकते हैं।
CTET Result 2024- डायरेक्ट लिंक
सेंट्रल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट जनवरी 2024 के परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं। हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से कोई डेट रिलीज नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही नतीजे जारी होंगे।
सीटीईटी जनवरी सेशन परीक्षा का परिणामआधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर रिलीज किया जाएगा। कैंडिडेट्स इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करके ही चेक कर पाएंगे।
सीटीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट्स को निर्धारित फीस जमा करनी होगी। शुल्क के बिना आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी आंसर-की पर आपत्तियां स्वीकार किए जाने के 7 दिन के भीतर नतीजे घोषित किए जाने का पैटर्न रहा है। ऐसे में अब परिणाम कभी भी जारी कर दिए जाने की उम्मीद है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CTET Result 2024 लिखा हो। लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। सीटीईटी 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। नतीजे देखें और उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
सीबीएसई ने सीटीईटी जनवरी 2024 के प्रोविजिनल आंसर-की पर आपत्तियां 10 फरवरी तक स्वीकार की गई थीं।
सीबीएसई ने सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की को 7 फरवरी को जारी किया था।
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 60% प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। यह भी पढ़ें: CTET Result 2024: ये है सीटीईटी रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख, फाइनल आंसर-की भी साथ में हो सकती है रिलीज
सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटीईटी जनवरी 2024 सत्र की परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ctet.nic.in पर देख सकेंगे।
सीबीएसई बोर्ड सीटीईटी रिजल्ट प्रोविजनल आंसर-की के आधार पर करेगा। अंनतिम उत्तरकुंजी पर मांगी गई आपत्तियों पर निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार करेगा।
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजे 18 फरवरी से पहले आने की पूरी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - CTET 2024 Result: कभी भी घोषित हो सकते हैं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे, ctet.nic.in पर देखें परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 7 फरवरी, 2024 को परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। वहीं, अब इन्हीं उत्तरकुंजी पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा।
सीटीईटी परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजीलाॅकर पर उपलब्ध कराया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक सीटीईटी रिजल्ट की डेट और टाइम घोषित नहीं किया है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।
