विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CTET Result 2024: ये है सीटीईटी रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख, फाइनल आंसर-की भी साथ में हो सकती है रिलीज

Published: Tue, 13 Feb 2024 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2024 08:11 AM (IST)

सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को देश भर ...और पढ़ें

CTET Result 2024: ये है सीटीईटी रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख
CTET Result 2024: ये है सीटीईटी रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख

HighLights

  1. हाल ही में बंद हुई आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो
  2. अब अभ्यर्थी कर रहे हैं सीटीईटी नतीजों का इंतजार
  3. जनवरी सत्र के लिए परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीटीईटी जनवरी सत्र की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। नतीजे जल्द ही घोषित होने के आसार हैं। पहली कक्षा से लेकर पांचवीं और छठवीं से आठवीं तक की कक्षा में पढ़ाने के उद्देश्य से पात्रता परीक्षा सीटीईटी में शामिल हुए अभ्यर्थी नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर पाएंगे। हालांकि, अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से फिलहाल सीटीईटी रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक नतीजे घोषित हे सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो यह 20 से 29 फरवरी, 2024 के बीच कभी भी रिलीज हो सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही संभव है कि फाइनल आंसर-की भी रिलीज कर दी जाए। चूंकि अभी नतीजे और फाइनल आंसर-की के बारे में कोई ऑफिशियल डेट नहीं जारी की गई है तो इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी, 2024 को देश भर के केंद्रों पर हुई थी। इसके बाद, प्रोविजनल आंसर-की रिलीज गई थी, जिस पर कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन भी मांगा गय था। वहीं, अब सीटीईटी जनवरी 2024 जारी होने का इंतजार है, जो कि जल्द ही खत्म हो सकता है। सीटीईटी एग्जाम मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

CTET Result 2024: सीटीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए ये आसान स्टेप्स करेंगे हेल्प 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर, "CTET 2024 परिणाम" लिंक पर क्लिक करें। लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। सीटीईटी 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

यह भी पढ़ें: CTET 2024 Answer Key: दर्ज कराएं सीटीईटी आंसर-की पर आपत्ति, आज है लास्ट डेट, देना होगा इतना शुल्क