यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CTET 2024 Result OUT: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे ctet.nic.in पर जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
CBSE बोर्ड ने सेंट्रल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट जनवरी 2024 के परिणाम घोषित आज यानी 15 फरवरी 2024 को घोषित कर ...और पढ़ें

HighLights
- परिणाम का इंतजार इसमें सम्मिलित हुए 26 लाख परीक्षार्थियों को है
- CBSE) ने सीटीईटी जनवरी 2024 सत्र का आयोजन 21 जनवरी को किया था
- प्रोविजिनल आंसर-की 7 फरवरी को जारी किए गए थे
- उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 10 फरवरी तक आमंत्रित किया था
- आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि से एक सप्ताह के भीतर परिणाम की घोषणा संभव
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जनवरी 2024 परीक्षा परिणाम का इंतजार इसमें सम्मिलित हुए देश भर के 26 लाख परीक्षार्थियों को था जो अब खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी जनवरी 2024 सत्र के 21 जनवरी को आयोजन के बाद इसमें सम्मिलित हुए उम्मीदवारों की OMR शीट और प्रोविजिनल आंसर-की 7 फरवरी को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 10 फरवरी तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अपन बोर्ड द्वारा नतीजों (CTET 2024 Result) की घोषणा की जानी है।
CTET 2024 Result: नतीजे घोषित
CBSE बोर्ड ने सेंट्रल टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट जनवरी 2024 के परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीटीईटी जनवरी सेशन की परीक्षा में भाग लिया था वे अपने नतीजे (CTET Result 2024) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक सकते हैं।
यह भी पढ़ें - LIVE CTET Result 2024: सीटीईटी रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है घोषित, जानें कब खत्म होगा इंतजार
CTET 2024 Result: ctet.nic.in पर देखें परिणाम
ऐसे में जो उम्मीदवार CBSE द्वारा जनवरी में आयोजित CTET 2024 परीक्षा के पेपर 1 या पेपर 2 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम जल्द ही देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा जनवरी परीक्षा परिणाम (CTET Result January 2024) की औपचारिक घोषणा के बाद नतीजे देखने के लिए लिंक को इस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट, ctet.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से सम्बन्धित पेज पर जाकर और अपने अप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरकर सबमिट करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें - इन 6 हजार से अधिक टीचिंग पदों के लिए आवेदन 12 फरवरी से, apdsc.apcfss.in पर कर सकेंगे अप्लाई

CTET 2024 Result: सफल कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट होंगे जारी
जिन उम्मीदवारों को CBSE द्वारा सीटीईटी जनवरी परीक्षा परिणामों (CTET January 2024 Result) के अंतर्गत सफल घोषित किया जाएगा, उन्हें बोर्ड CTET सर्टिफिकेट जारी करेगा। इस सर्टिफिकेट के माध्यम से उम्मीदवार देश भर के स्कूलों (केंद्रीय या राज्य सरकार के सरकारी व निजी विद्यालयों) में सम्बन्धित कक्षा पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) में टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
