विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 6 हजार से अधिक टीचिंग पदों के लिए आवेदन 12 फरवरी से, apdsc.apcfss.in पर कर सकेंगे अप्लाई

Published: Thu, 08 Feb 2024 08:03 AM (IST)

आंध्र प्रदेश स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा जिन 6100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है उनमें सीनियर ...और पढ़ें

AP DSC Notification 2024: ऑनलाइन फॉर्म शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, apdsc.apcfss.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
AP DSC Notification 2024: ऑनलाइन फॉर्म शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, apdsc.apcfss.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

HighLights

  1. शिक्षकों के विभिन्न पदों समेत कुल 6100 पदों पर भर्ती
  2. जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री ने 7 फरवरी को साझा की
  3. इस भर्ती के लिए अधिसूचना आगामी 12 फरवरी को जारी की जाएगी
  4. अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी
  5. आखिरी तारीख 22 फरवरी तक अपना पंजीकरण कर सकेंगे

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षक की सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। आंध्र प्रदेश के स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट (AP DSC) द्वारा शिक्षकों के विभिन्न पदों समेत कुल 6100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री बोत्स सत्यनारायण ने बुधवार, 7 फरवरी 2024 को साझा की। इसके बाद विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस भर्ती के लिए अधिसूचना (AP DSC Notification 2024) आगामी 12 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी।

AP DSC Notification 2024: अधिसूचना जारी होते ही आवेदन होंगे शुरू

आंध्र प्रदेश स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा जिन 6100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है, उनमें सीनियर ग्रेड टीचर (SGT) के 2280 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 1264 पद, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 215 पद, स्कूल असिस्टेंट के 2299 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना (AP DSC Notification 2024) जारी होने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन के लिए ऑनलाइन फॉर्म DSC AP द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, apdsc.apcfss.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें - DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में टीजीटी, MTS सहित अन्य के 7 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आज से

APDSC द्वारा विज्ञापित पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखना वाले इच्छुक उम्मीदवार घोषित आखिरी तारीख 22 फरवरी तक अपना पंजीकरण (AP DSC Registration 2024) कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन किए उम्मीदवारों की प्रैक्टिस के लिए प्रैक्टिस टेस्ट 24 फरवरी से उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 15 से 30 मार्च तक किया जाना है, जो कि सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 3 मार्च को जारी किए जाएंगे। दूसरी तरफ, परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की तिथि 7 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।