यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CTET July 2024: न करें इंतजार, जल्द कर लें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन ctet.nic.in पर
CBSE द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July 2024) के लिए पंजीकरण इस परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in के माध्यम ...और पढ़ें

HighLights
- CTET July 2024 के लिए आवेदन 7 मार्च से आमंत्रित किए जा रहे हैं
- यह आवेदन प्रक्रिया कल यानी मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 को समाप्त होने जा रही है
- पंजीकरण इस परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल, ctet.nic.in पर किए जा सकते हैं
- परीक्षा शुल्क पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 1000 रुपये है
- जबकि दोनों पेपरों के लिए शुल्क 1200 रुपये भरना होगा
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीटीईटी परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जुलाई 2024 आयोजित की जाने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July 2024) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन 7 मार्च से आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अंतिम क्षणों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।
यह भी पढ़ें - CBSE CTET 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन में न करें ये गलतियां, Form हो सकता है रिजेक्ट
CTET July 2024: कहां और कैसे करें Registration?
CBSE द्वारा CTET जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण इस परीक्षा के आधिकारिक पोर्टल, ctet.nic.in के माध्यम से स्वीकर किए जा रहे हैं। CTET July 2024 के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को इस परीक्षा के पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
CTET July 2024: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें CTET July 2024 परीक्षा के लिए आवेदन के समय CBSE द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। परीक्षा शुल्क पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 1000 रुपये है, जबकि दोनों पेपरों के लिए शुल्क 1200 रुपये भरना होगा। हालांकि, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 या पेपर 2 का शुल्क 500 रुपये तथा दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये ही है।
.jpg)
यह भी पढ़ें - CTET July Registration 2024: सीटीईटी फॉर्म भरने से पहले जान लें इससे जुड़ी अहम जानकारी, नहीं होगा कोई कंफ्यूजन
हालांकि, CTET July 2024 के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को दोनों ही पेपरों के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए।