यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CTET July Registration 2024: सीटीईटी फॉर्म भरने से पहले जान लें इससे जुड़ी अहम जानकारी, नहीं होगा कोई कंफ्यूजन
CTET जुलाई 2024 परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा ...और पढ़ें

HighLights
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर भरें परीक्षा फॉर्म
- 7 जुलाई, 2024 को होगा सीटीईटी जुलाई परीक्षा का आयोजन
- 2 अप्रैल, 2024 तक कर सकते हैं इस परीक्षा के लिए अप्लाई
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई सेशन के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2024 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CTET जुलाई 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी बीते दिन यानी कि 7 मार्च, 2024 से शुरू कर दी है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 अप्रैल, 2024 तक का समय दिया गया है। इसलिए, जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। हालांकि, आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जती है कि वे एग्जाम से जुड़ी कुछ अहम जानकरी को पढ़ लें, जिससे कोई कंफ्यूजन न रहे। इसके साथ ही उनका आवेदन पत्र रिजेक्ट न हो सके। आइए जानते हैं सीटीईटी परीक्षा से जुड़ी अहम अपडेट।
(2).jpg)
(Image-freepik)
- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं- पेपर 1 और पेपर 2। फर्स्ट पेपर उन उम्मीदवारों के लिए कंडक्ट कराया जाता है, जो कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं, पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है, जो छठवीं से आठवीं तक की कक्षा के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक हैं।
-कैंडिडेट्स अगर चाहें तो पहली कक्षा से पांचवीं तक और छठवीं से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए आयोजित होने वाले दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) में भी शामिल हो सकते हैं।
- सीटीईटी एक पात्रता परीक्षा है। इस एग्जाम को क्रैक करने के बाद कैंडिडेट्स केंद्र सरकार के स्कूलों केवीएस, एनवीएस समेत अन्य स्कूलों में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सीटीईटी परीक्षा के लिए केवल पेपर I या II के लिए सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होता है। हालांकि, पेपर I और II दोनों के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स को 1200 रुपये बतौर फीस जमा करनी होती है। इसके अलावा, एससी/एसटी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये देने होते हैं।