यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBSE CTET 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सेशन के आवेदन शुरू, 7 जुलाई को होगा एग्जाम
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2024 के लिए सीबीएसई की ओर से इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू ...और पढ़ें

HighLights
- सीबीएसई सीटीईटी के लिए आवेदन हुए शुरू।
- 2 अप्रैल तक भरा जा सकता है फॉर्म।
- 7 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET July 2024) के लिए इन्फॉर्मेशन ब्रोशर डाउनलोड कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 मार्च 2024 से शुरू कर दी गयी है। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
अगर आपको आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही हो तो यहां दिए जा रहे बिंदुओं को फॉलो कर आसानी से स्वयं फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2024 तक भरा जा सकता है।
इन स्टेप्स को फॉलो कर करें अप्लाई
- सीटीईटी जुलाई 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट में Apply for CTET July-2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर फिर से आवेदन लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अब आप नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- इसक बाद अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

- CTET July 2024 Application Form- डायरेक्ट लिंक
- CTET July-2024 INFORMATION BULLETIN डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
जनरल ओबीसी श्रेणी से आने वाले ऐसे अभ्यर्थी एक पेपर के लिए आवेदन करेंगे उनको 1000 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवार जो एक पेपर के लिए आवेदन करेंगे उनको 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
7 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। पेपर II का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं पेपर I का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक किया जाएगा।
