CTET Exam City 2026: CBSE कभी भी जारी कर सकता है सीटीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप, 12 और 13 दिसंबर को होगा एग्जाम
सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 कभी भी जारी हो सकती है। सीटीईटी परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी होंगे।

ctet exam city 2026 link
HighLights
सीटीईटी सिटी स्लिप लिंक ctet.nic.in पर होगा एक्टिव।
एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 7 से 10 दिन पूर्व होंगे जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के 22वें एडिशन (CTET 2026) के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों की परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है। इन सभी उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कभी भी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर सकता है जिससे कि अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे।
सीबीएसई की ओर से भी सूचना दी गई थी कि परीक्षा से 15 दिन पूर्व एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। चूंकि अब एग्जाम में 15 दिन ही शेष बचे हैं ऐसे में कभी भी CTET city intimation slip जारी हो सकती है।
कहां और कैसे कर पाएंगे डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से सिटी स्लिप केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी करेगा जहां से अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में View Date & City for CTET 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट और टाइमिंग
सीटीईटी परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जानी है। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न होगा। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 2:30 से शाम 5 बजे तक रहेगी।
केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
पहली शिफ्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर 120 मिनट पहले यानी कि सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को केंद्र पर दोपहर 12:30 पर रिपोर्ट करना होगा।
एडमिट कार्ड इस डेट में होंगे जारी
सीबीएसई की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 7 से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे। चूंकि परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को है ऐसे में एडमिट कार्ड 2 से लेकर 6 दिसंबर के बीच जारी किये जा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।