CSIR NET DEC 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई; कल के बाद लगेगी लेट फीस
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए आज रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की लास्ट डेट है। ...और पढ़ें

CSIR NET DEC 2026 Form
HighLights
सीएसआई नेट दिसंबर आवेदन प्रक्रिया आज ही कर लें पूर्ण।
कल के बाद 500 रुपये लगेगी लेट फीस।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीएसआईआर नेट जून (CSIR NET Dec 2026) एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट आज यानी 5 नवंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। जो अभ्यर्थी आज रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा कर लेंगे वे फॉर्म को 6 नवंबर 2026 तक सबमिट कर पाएंगे।
कल के बाद लगेगी लेट फीस
जो उम्मीदवार आज फीस जमा करके कल तक फॉर्म सबमिट नहीं कर पाएंगे उनको आवेदन का एक और मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए उन्हें लेट फीस जमा करनी होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 7 से लेकर 9 नवंबर तक विंडो ओपन की जाएगी। इस दौरान आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 500 रुपये अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी।
महत्वपूर्ण डेट्स
| ऑनलाइन फॉर्म/ रजिस्ट्रेशन/ फीस जमा करने की लास्ट डेट | 5 नवंबर 2026 |
| फॉर्म को सबमिट करने की अंतिम तिथि | 6 नवंबर 2026 |
| लेट फीस 500 के साथ आवेदन करने की डेट्स | 6 से 9 नवंबर 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन करने की तिथियां | 10 से 12 नवंबर 2026 |
| एग्जाम डेट | 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 |
कैसे भरें फॉर्म
सीएसआईआर नेट फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स नीचे दी जा रही हैं-
- सीएसआईआर नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे अफ्ले आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Online Application for Joint CSIR UGC-NET December 2026
पर क्लिक करें। - अब नए पेज पर न्यू कैंडिडेट रजिस्टर हियर लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरें।
- इसके बाद अभ्यर्थी फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अब अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CSIR NET December 2026 Application Form
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एप्लीकेशन फीस
सीएसआईआर नेट दिसंबर एग्जाम में आवेदन के साथ जनरल श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1150 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (NCL) वर्ग को फीस 600 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं थर्ड जेंडर वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है। सभी वर्ग के अभ्यर्थी जो लेट फीस के साथ आवेदन करेंगे उनको 500 अतिरिक्त का भुगतान करना होगा।
5 विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा
दिसंबर सेशन में परीक्षा 5 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यह विषय 1- रासायनिक विज्ञान, 2- पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रहीय विज्ञान 3. जीवन विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी 4. गणितीय विज्ञान 5. भौतिक विज्ञान हैं। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।