CLAT Admit Card 2027 Out: क्लैट यूजी और पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
क्लैट यूजी और पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CLAT Admit Card 2027 Out
HighLights
क्लैट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करें एडमिट कार्ड डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से CLAT 2027 यूजी और पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूजी एवं पीजी की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
क्लैट यूजी और पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गए लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
यहां करें संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर 080-47162020 और ईमेल clat@consortiumofnlus.ac.in पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
इस डेट पर होगा एग्जाम
क्लैट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 06 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम और परीक्षा तिथि की जांच ध्यान से कर लें।
यह भी पढ़ें: UP स्पेशल टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड; 38,902 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।