विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CISF Constable Admit Card 2026 Out: कॉन्स्टेबल फायर, ड्राइवर और ट्रेडमैन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:53 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 12:04 PM (IST)

सीआईएसएफ की ओर से कॉन्स्टेबल फायर, ड्राइवर और ट्रेडमैन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CISF Constable Admit Card 2026 Link: यहां देखें पूरी डिटेल।

CISF Constable Admit Card 2026 Link: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सीआईएसएफ ने कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी।

  2. आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओर से कॉन्स्टेबल फायर, कॉन्स्टेबल ड्राइवर और कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार इनमें से किसी भी परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

कॉन्स्टेबल फायर, कॉन्स्टेबल ड्राइवर और कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद CISF Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

कॉन्स्टेबल फायर, ड्राइवर और ट्रेडमैन परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम और शिफ्ट डिटेल आदि ध्यान से चेक कर लें। इसके साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से अवश्य पढ़ लें। 

कितने पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल फायर के कुल 1130 पद, कॉन्स्टेबल ड्राइवर के कुल 1124 पद और और कॉन्स्टेबल ट्रेडमैन के कुल 1161 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: यूपी के पर्यटन विभाग में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, बगैर परीक्षा दिए होगा चयन; जानें अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।