विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CG Board Class 10th Time Table 2027: किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा; यहां देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल डेटशीट

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:14 AM (IST)

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं (CG Board Time Table 2027 Class 10) 13 मार्च से लेकर 5 ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027; देखें पूरी डेटशीट।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2027; देखें पूरी डेटशीट।

HighLights

  1. 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक होंगी हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं।

  2. 1 से 20 जनवरी तक होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाई स्कूल मुख्य वार्षिक परीक्षा 2027 टाइम टेबल (CG Board 10th Date Sheet 2027) जारी कर एग्जाम डेट्स का एलान कर दिया गया है। टाइम टेबल के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 13 मार्च से लेकर 5 अप्रैल 2027 तक करवाया जायेगा।

परीक्षा के लिए टाइमिंग

सीजी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक रहेगी। छात्र-छात्राओं को सुबह 9 बजे कक्षा में स्थान ग्रहण करना होगा। इसके बाद 9:5 तक उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जायेगा। इसके बाद छात्रों को 9:10 पर प्रश्न पत्र का वितरण किया जायेगा। छात्रों को 9:15 से लेकर 12:15 तक उत्तर दर्ज करने का समय मिलेगा।

सब्जेक्ट वाइज जानें किस डेट में होगा किस विषय का एग्जाम

छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल 2027 की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्र यहां से जान सकते हैं कि किस डेट में किस विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। इसके साथ ही वे TIme Table PDF भी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तिथि विषय और कोड
13 मार्च 2027

तृतीय भाषा- संस्कृत (090), मराठी (071), उर्दू (072), पंजाबी (073), सिंधी (074), बंगाली (075), गुजराती (076), तेलगू (077), तमिल (078), मलयालम (079), कन्नड (081), उड़िया (082)

16 मार्च 2027

द्वितीय भाषा- अंग्रेजी (080)

18 मार्च 2027 सामाजिक विज्ञान (300)
20 मार्च 2027 विज्ञान (200)
25 मार्च 2027 प्रथम भाषा- हिन्दी (070)
30 मार्च 2027 गणित (100)
01 अप्रैल 2027

व्यावसायिक पाठ्यक्रम- आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग (901), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (902), आटोमोबाईल सर्विस टेक्नीशियन (903),हेल्थ केयर (904), एग्रीकल्चर (905), मिडिया एण्ड इंटरटेनमेंट (906), टेली कम्यूनिकेशन (907), बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेंस [BFSI] (908),ब्यूटी एण्ड वेलनेस (909), इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर (910), परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग (911), कंस्ट्रक्शन (912), प्लंबिंग (913), पॉवर (914), पर्यटन और अतिथि सत्कार (915)

05 अप्रैल 2027

केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत (161), केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राईग एंड पेंटिंग (162)

Chhattisgarh Board Time Table 2026 PDF Link

प्रैक्टिकल डेट्स भी घोषित, इन डेट्स में होंगी प्रायोगिक परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से बोर्ड एग्जाम डेट्स के साथ ही प्रैक्टिकल तिथियों का एलान भी कर दिया गया है। हाई स्कूल की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 1 जनवरी से लेकर 20 जनवरी 2027 तक करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 12 मार्च से शुरू होगी परीक्षा; यहां देखें पूरा शेड्यूल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।