CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 12 मार्च से शुरू होगी परीक्षा; यहां देखें पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने CGBSE Time Table 2027 का एलान कर दिया है। कक्षा बारहवीं की परीक्षा 12 मार्च और दसवीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होने जा रही है।

CGBSE Board Datesheet 2027
HighLights
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी।
12 मार्च से शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की ओर से क्लास 10th-12th बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट की घोषणा कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से CGBSE Time Table 2027 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र CG Board 10th Time Table और CG Board 12th Time Table के आधार पर परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए सुनियोजित तरीके से योजना बना सकते हैं।
कब शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा साझा की गई डेटशीट के मुताबिक कक्षा दसवीं की परीक्षा 13 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होने जा रही है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 13 मार्च से लेकर 05 अप्रैल, 2027 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से लेकर 08 अप्रैल, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी।
एक शिफ्ट में होगा एग्जाम
बोर्ड परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9.15 बजे से लेकर दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को सुबह 9 बजे प्रवेश दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिका वितरण सुबह 9:05 पर और अध्ययन हेतु प्रश्न पत्र वितरण 9:10 बजे शुरू होगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें डेटशीट
कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की डेटशीट छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां डेटशीट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर CG Board 10th Time Table या CG Board 12th Time Table पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के पश्चात डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएअगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
CG Board 10th 12th Date Sheet 2027
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।