विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CG Board 12th Time Table 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं डेटशीट सब्जेक्ट और डेट वाइज करें चेक, इन तारीखों में होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:02 PM (IST)

छत्तीसगढ़ बोर्ड सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 मार्च से लेकर 8 अप्रैल 2027 तक करवाया जायेगा। पूरा टाइम ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027: देखें डेट्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2027: देखें डेट्स

HighLights

  1. 12 मार्च से 8 अप्रैल तक होंगी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं।

  2. 1 से 20 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षाओं का होगा आयोजन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड से इंटरमीडिएट (12th) क्लास की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की ओर से इंटरमीडिएट मुख्य वार्षिक परीक्षा 2027 टाइम टेबल (CG Board 12th Date Sheet 2027) जारी कर दिया गया है। डेट शीट के मुताबिक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 मार्च से 18 मार्च 2027 तक करवाया जायेगा।

परीक्षा के लिए शिफ्ट एवं टाइमिंग

सीजी बोर्ड की ओर से परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 9:15 बजे से लेकर दोपहर 12:15 तक निर्धारित है। छात्र-छात्राओं को सुबह 9 बजे कक्षा में स्थान ग्रहण करना होगा। इसके बाद 9:5 तक उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जायेगा। इसके बाद छात्रों को 9:10 पर प्रश्न पत्र का वितरण किया जायेगा। छात्रों को 9:15 से लेकर 12:15 तक उत्तर दर्ज करने का समय मिलेगा।

सब्जेक्ट और डेट के अनुसार पूरा टाइम टेबल करें चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स विषय एवं डेट के अनुसार नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं कि किस तिथि में किस विषय का पेपर आयोजित होगा। इसके साथ ही आप नीचे दिए PDF लिंक पर क्लिक करके डेटशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

एग्जाम की डेट विषय और कोड
12 मार्च 2027 हिन्दी (010/810)
15 मार्च 2027 राजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (420), वस्तु चित्रण एवं आलेखन (520), शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) (620)
17 मार्च 2027 संस्कृत (030/830)
19 मार्च 2027 जीव विज्ञान (203/803) अर्थशास्त्र (303), पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मतस्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631)
24 मार्च 2027 समाज शास्त्र (104)
29 मार्च 2027 गणित (204/804), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162), नृत्य कला (163), स्टेनो टायपिंग (164), कृषि (कला) (165),गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169/869), औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332)
31 मार्च 2027 अंग्रेजी (020/820)
03 अप्रैल 2027 इतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302), कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (410), ड्राईग एंड पेंटिंग (510), आहार एवं पोषण (फूड एण्ड न्यूट्रीशन) (610) 
05 अप्रैल 2027 भूगोल (102), भौतिक शास्त्र (201)
06 अप्रैल 2027 रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (952), आटोमोबाईल सर्विस टेक्निशियन (953), हेल्थ केयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एण्ड इंटरटेनमेंट (956),टेलीकम्यूनिकेशन (957), बैंकिग फाइनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्श्युरेंस (BFSI) (958), ब्यूटी एण्ड वेलनेस (959), इलेक्ट्रानिक्स एण्ड हार्डवेयर (960)
07 अप्रैल 2027 मराठी (031/831), उर्दू (032/832), पंजाबी (033/833),सिंधी (034/834), बंगाली (035/835), गुजराती (036/836), तेलगू (037/837), तमिल (038/838), मलयालम (039/839), कन्नड़ (041/841), उड़िया (042/842)
08 अप्रैल 2027 मनोविज्ञान (105)

Chhattisgarh Board Exam 2027 Datesheet PDF Link

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) टाइम टेबल 

cg board patropadhi

प्रैक्टिकल डेट्स भी घोषित, इन डेट्स में होंगी प्रायोगिक परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से बोर्ड एग्जाम डेट्स के साथ ही प्रैक्टिकल तिथियों का एलान भी कर दिया गया है। हाई स्कूल की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 1 जनवरी से लेकर 20 जनवरी 2027 तक करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- CG Board Class 10th Time Table 2027: किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा; यहां देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल डेटशीट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।