विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE ने जारी किया नया सर्कुलर, शैक्षणिक सत्र 2026-27 कक्षा 9वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को नहीं पढ़ने होंगे ये 3 विषय

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 04:23 PM (IST)

CBSE ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है, जिसमें 'समाज में व्यक्ति', 'कंप्यूटेशनल थिंकिंग' ...और पढ़ें

सीबीएसई ने जारी किया नया सर्कुलर।

सीबीएसई ने जारी किया नया सर्कुलर।

एजुकेशन डेस्क नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE शैक्षणिक-सत्र 2026-27 कक्षा 9वीं में पढ़ रहे छात्रों के सिलेबस में बदलाव किया गया है। बोर्ड की ओर से 29 अक्तूबर को एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसके मुताबिक कक्षा 9वीं के सिलेबस से समाज में व्यक्ति, कंप्यूटेशनल थिंकिग और एआई विषय को हटाया गया है।

लेकिन जब इसी बैच के छात्र बोर्ड परीक्षा यानी शैक्षणिक सत्र 2027-28 में शामिल होंगे। तब उन्हें पर्यावरण शिक्षा विषय नहीं पढ़ना होगा। बता दें, यह नियम वर्तमान में कक्षा 10वीं में पढ़ रहे छात्रों पर लागू नहीं होगा।

क्लास 10 में इन 5 विषयों को पढ़ना होगा

सीबीएसई की ओर से जारी नए सर्कुलर के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2027-28 कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्रों को 5 विषयों की परीक्षा देनी होगी। इन 5 विषयों में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, पहली भाषा (R-1) और दूसरी भाषा (R-2) विषय शामिल है। वर्तमान में कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्रों को अगले साल यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इन 5 विषयों की परीक्षा देनी होगी। बता दें, छात्र एक वैकल्पिक विषय का चयन भी कर सकेंगे।

Click here to download Circular

स्किल एजुकेशन अनिवार्य

सीबीएसई की ओर से स्किल एजुकेशन विषयों की लिस्ट भी जारी की गई है। छात्र जारी किए गए 22 कौशल विषयों में से किसी एक विषय का चयन कर सकते हैं, जोकि इस प्रकार है। रिटेल, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऑटोमोटिव, वित्तीय बाजार, पर्यटन का परिचय, सौंदर्य और वेलनेस, कृषि, खाद्य उत्पादन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग और बीमा, मार्केटिंग और सेल्स जैसे विषय शामिल है।

एडवांस्ड गणित और विज्ञान विषय चुनने का विकल्प

जिन छात्रों को गणित और विज्ञान में सबसे ज्यादा रुचि है। उनके लिए सीबीएसई ने एडवांस्ड स्तर पर गणित और साइंस विषय चयन करने का विकल्प भी दिया है। छात्र अन्य विषयों के साथ-साथ इनमें से किसी एक विषय का चयन वैकल्पिक विषय के रूप में कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- CBSE Datesheet 2027: उल्टी गिनती शुरू, कभी भी जारी हो सकती है कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।