विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE री-इवैल्यूएशन रजिस्ट्रेशन विंडो क्लोज, पोर्टल में खामियों को दूर करने के लिए सरकार ले रही IIT एवं PSB के विशेषज्ञों की मदद

Published: Mon, 25 May 2026 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2026 09:20 AM (IST)

सीबीएसई की ओर से री-इवैल्यूएशन पोर्टल में हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने आईआईटी एवं पीएसबी ...और पढ़ें

CBSE re-evaluation 2026 की लास्ट डेट आज।

CBSE re-evaluation 2026 की लास्ट डेट आज।

HighLights

  1. सरकार ने सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल में दिक्कतों को दूर करने के लिए विशेषज्ञों से मांगी मदद।

  2. अकाउंट से ज्यादा कट गई फीस तो सीबीएसई सीधे अकाउंट में करेगा वापस।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से 12वीं क्लास की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो 25 मई को क्लोज कर दी गई है। अब जिन छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी गलत जांची गई है वे आवेदन कर सकते हैं। 

पोर्टल की दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने IIT एवं PSB के विशेषज्ञों को बुलाया

छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने सही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल पर किसी स्टूडेंट से ज्यादा फीस पड़ रही है वहीं कुछ स्टूडेंट्स को कम फीस जमा करनी पड़ी। पोर्टल पर हो रही खामियों को दूर करने के लिए अब सरकार की ओर से आईआईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी संस्थानों (PSB) के विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साझा की जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रिजल्ट जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान हो रहीं टेक्निकल दिक्कतों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की व्यापक शिकायतों के बाद सीबीएसई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। केंद्र ने प्रणाली को स्थिर करने और बोर्ड के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों को बुलाया है और चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों- भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक को शामिल किया है। यह सीबीएसई को उसके पेमेंट गेटवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और पोस्ट एग्जामिनेशन सर्विस पोर्टल के साथ एकीकरण में सहायता करेंगे।

पोर्टल पर इन दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना

री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को पोर्टल पर सर्वर डाउनटाइम, पेमेंट गेटवे, अकाउंट लॉग इन में समस्या, उत्तर पुस्तिकाओं की धुंधली स्कैन की गई प्रतियां और परिचालन संबंधी खामियों की बार-बार मिली शिकायतों मिल रहीं हैं।

स्कैन कॉपी मिलने के अगले दो दिन तक रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन

जो छात्र आज यानी 25 मई तक कॉपी को रीचेक करने के लिए आवेदन करेंगे उनको स्कैन की गई कॉपी मिलेगी। इसके मिलने के इसमें अगर छात्रों को किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है या वे दोबारा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो अगले दो दिन में Observed/ Re-evaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Revaluation: अकाउंट से कट गई ज्यादा फीस तो न हों परेशान, बोर्ड सीधे अकाउंट में करेगा वापस, रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज