CBSE 12th Revaluation: अकाउंट से कट गई ज्यादा फीस तो न हों परेशान, बोर्ड सीधे अकाउंट में करेगा वापस, रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज
सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों एवं उनके माता पिता को जानकारी दी है कि अगर उनके अकाउंट से री-इवैल्यूएशन ...और पढ़ें

CBSE 12th Revaluation 2026: आज है री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट।
HighLights
सीबीएसई 12th री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज।
अकाउंट से ज्यादा रुपये कटने पर अकाउंट में एक्स्ट्रा रुपये होंगे वापस।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12वीं क्लास की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए प्रक्रिया जारी है। इसी बीच सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों एवं उनके माता-पिता को जानकारी दी है कि आवेदन करते समय जिनके अकाउंट से तय फीस से ज्यादा पैसे कट गए हैं उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड द्वारा सभी स्टूडेंट्स के एक्सट्रा पैसे सीधे आपके अकाउंट में वापस कर दिए जायेंगे। छात्र या उनके अविभावक कॉपी को री-चेक करने के लिए आज यानी 25 मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन में दी गई ये डिटेल
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार "21-22 मई 2026 को, कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों द्वारा स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं के लिए आवेदन करते समय कुछ मामलों में शुल्क में गलत कटौती हुई। कुछ मामलों में अधिक शुल्क काटा गया, जबकि अन्य में कम शुल्क लिया गया। अधिक भुगतान के सभी मामलों में, अतिरिक्त राशि उसी अकाउंट से वापस कर दी जाएगी जिसका उपयोग भुगतान के लिए किया गया था। इसी प्रकार, कम भुगतान काटे जाने के मामलों में, यदि आवश्यक हो, तो उम्मीदवारों को शेष राशि के भुगतान के संबंध में अलग से सूचित किया जाएगा। मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां ऐसे सभी मामलों में बिना किसी नए अनुरोध के प्रदान की जाएंगी।"
Class XII Post-Result Process - Update for Students and Parents pic.twitter.com/6kRCzgGneq
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 24, 2026
स्कैन कॉपी मिलने के 2 दिनों तक पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं अप्लाई
सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक छात्रों को स्कैन की हुई कॉपी को मिलने के बाद अगर उनको लगता है कि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी है या वे दोबारा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो अगले दो दिन में Observed/ Re-evaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कंपार्टमेंट के लिए आवेदन 2 जून से होंगे स्टार्ट
सीबीएसई 12th बोर्ड एग्जाम में जिन छात्रों की सप्लीमेंट्री आयी है वे 2 जून से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई को करवाया जायेगा। आपको बता दें कि इस वर्ष का ओवरऑल रिजल्ट 85.20 फीसदी दर्ज किया गया है। कुल 17,80,365 लाख रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से 15,07,109 छात्र पास हुए वहीं 1,63,800 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट आई है।
