CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग पर फिर उठा सवाल, छात्र वेदांत ने कहा री-इवैल्यूएशन के लिए दी गई फिजिक्स की कॉपी मेरी नहीं
सीबीएसई के छात्र वेदांत ने दावा किया है कि बोर्ड द्वारा री-इवैल्यूएशन के लिए उपलब्ध करवाई गए फिजिक्स की कॉपी ...और पढ़ें

CBSE: ऑन स्क्रीन मार्किंग में फिर दिखी गड़बड़ी, किसी और छात्र की कॉपी किसी और स्टूडेंट को करवाई प्रोवाइड।
HighLights
12th के स्टूडेंट्स वेदांत ने किया दावा, फिजिक्स की उपलब्ध करवाई गई स्कैन कॉपी उनकी नहीं।
उन्होंने अपनी ओरिजिनल कॉपी को उपलब्ध करवाने की मांग की।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा इस वर्ष 12th क्लास की कॉपियों की जांच ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) द्वारा की गई। इसके बाद से ही इस पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। बोर्ड द्वारा री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं जिसमें अब एक बड़ी गलती देखने को मिल रही है।
छात्र वेदांत ने किया दावा, फिजिक्स को कॉपी उनकी नहीं
सीबीएसई कक्षा 12वीं के स्टूडेंट वेदांत श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि री-इवैल्यूएशन के लिए जो कॉपी सीबीएसई ने उनके रोल नंबर के तहत प्रोवाइड करवाई है वह आंसर शीट उनकी नहीं है। छात्र ने दावा किया कि अपलोड की गई आंसर शीट में उनकी हैंड राइटिंग, उनके द्वारा दिए गए उत्तर और प्रेजेंटेशन उनकी अन्य कॉपियों से एक दम से अलग है।
कॉपी गलत होने के चलते PCM में मिले 75 फीसदी अंक से कम
वेदांत ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि किसी दूसरे स्टूडेंट की कॉपी के लिए उसे केवल 50 अंक मिले। इसके चलते उसका पर्सेंटेज खराब हुआ और साथ ही PCM ग्रुप से वे 75% अंक हासिल करने से चूक गए।
उन्होंने कहा कि मैंने अंग्रेजी और कंप्यूटर की कॉपी को भी रीचेक किया है लेकिन वे कॉपियां ठीक हैं लेकिन भौतिक विज्ञान की कॉपी किसी और स्टूडेंट की है। छात्र ने आगे कहा कि अंग्रेजी और कंप्यूटर विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं “स्पष्ट रूप से एक-दूसरे से मेल खाती हैं”, जबकि भौतिकी का प्रश्न पत्र “पूरी तरह से किसी अन्य छात्र का” प्रतीत होता है। वेदांत ने कहा कि “केवल मैंने ही नहीं, मेरे परिवार, शिक्षकों और मेरी लिखावट जानने वाले हर व्यक्ति ने कॉपी में तुरंत अंतर देखा।”
बोर्ड से की ये मांग
वेदांत ने सीबीएसई बोर्ड से अपनी “फिजिक्स की ओरिजिनल कॉपी” की जांच करने और यह पता लगाने की मांग की गई है कि डिजिटलीकरण के दौरान कॉपी बदल गई है।
