CBSE Class 12 Result 2026: OSM पर उठे विवादों पर सीबीएसई ने कही ये बड़ी बात, री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन इस डेट से शुरू
कक्षा बारहवीं की परीक्षा में कम अंक आने की वजह छात्र ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को बता रहे हैं। ऐसे में ...और पढ़ें

CBSE Class 12 Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन 19 मई से शुरू।
जो छात्र अंकों से संतुष्ट नहीं है, वे कॉपियों की जांच करवा सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 13 मई को कक्षा बारहवीं परीक्षा का परिणाम जारी किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही कम अंकों के कारण छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है।भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित में मिले अंकों से छात्र पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है।
कुछ छात्रों को कहना है कि उन्होंने जेईई मेन परीक्षा तो पास कर ली है। लेकिन बोर्ड एग्जाम में 75 प्रतिशत से कम अंक आने के कारण, वे जेईई एडवांस्ड एग्जाम का क्राइटेरिया भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अब इन सब विवादों के बीच CBSE ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
छात्रों और शिक्षकों के बीच नाराजगी का कारण
छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि इस बार सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) और स्टेप-मार्किंग सिस्टम को अपनाया था, जिसके कारण बोर्ड परीक्षा में उनके बहुत कम नंबर आए हैं। छात्रों का कहना है कि इस प्रणाली का मूल्यांकन नियम बेहद ही सख्त था। जिसके कारण कक्षा बारहवीं परीक्षा का परिणाम प्रभावित हुआ है।
सीबीएसई ने क्या कहा
सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को सही बताते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से पारदर्शी है। सीबीएसई की ओर से यह भी कहा गया है कि इस प्रणाली को इसलिए अपनाया गया, ताकि मैन्युअल गलतियों की संभावना कम हो और मूल्यांकन को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा सके। इसके साथ ही सीबीएसई ने कहा कि यदि कोई छात्र परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
री-इवैल्यूएशन के लिए क्या है नियम
अगर कोई छात्र अपनी कॉपियों की जांच दोबारा करवाना चाहते हैं, तो वे री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद छात्र अंकों के वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन इस डेट से शुरू
सीबीएसई की ओर से री-इवैल्यूएशन तारीख का एलान भी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में प्राप्त अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है। वे कॉपियों की जांच के लिए 19 मई, 2026 आवेदन कर सकते हैं। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा बाद में छात्रों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
