विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Exam 2023 Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल, इंटर्नल एसेसमेंट और प्रोजेक्ट 2 जनवरी से, गाइडलाइंस जारी

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Mon, 26 Dec 2022 11:23 AM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2022 11:53 AM (IST)

CBSE Exam 2023 Date Sheet 10th 12th केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2 जनवरी से प्रैक्टिकल एग्जाम इंटर्नल एसेसमेंट और ...और पढ़ें

सीबीएसई एग्जाम 2023 डेटशीट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर एक्टिव होने वाला है।
सीबीएसई एग्जाम 2023 डेटशीट डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर एक्टिव होने वाला है।

एजुकेशन डेस्क। CBSE Exam 2023 Date Sheet 10th, 12th: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट का इंतजार लाखों छात्र-छात्राओं के लिए कभी भी समाप्त हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2023 और सीबीएसई 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर उपलब्ध करा देगा। इससे पहले, सीबीएसई बोर्ड ने देश भर के सभी सम्बद्ध स्कूलों के लिए सर्कुलर और गाइडलाइंस जारी की कि वे अपने यहां सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री क्लासेस में रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 2 जनवरी से कर सकते हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे इसी दौरान दोनो ही कक्षाओं के लिए इंटनर्ल एसेससमेंट और प्रोजेक्ट वर्क, आदि भी कंपलीट कर लें।

इस लिंक से देखें सर्कुलर और गाइलाइंस

यह भी पढ़ें - CBSE Board Date Sheet 2023: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट और गाइडलाइंस जारी की

CBSE Exam 2023 Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी से

दूसरी तरफ, भले ही सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लाखों स्टूडेंट्स के लिए डेटशीट अभी जारी नहीं की है, लेकिन विभिन्न मौकों पर बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जा सकती हैं। सीबीएसई कक्षा 12 और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं एक साथ शुरू कर सकता है लेकिन बारहवीं के विषय अधिक होने का कारण सीनियर सेकेंड्री एग्जाम 15 मार्च तक जा सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 का इंतजार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द इसलिए करेगा जारी

CBSE Exam 2023 Date Sheet: सीबीएसई बोर्ड डेटशीट ऐसे करें डाउनलोड

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि जारी होने के बाद उन्हें सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2023 डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड लिंक को एक्टिव करेगा। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड टाइमटेबल 2023 डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। डेटशीट की सॉफ्ट कॉपी भी परीक्षार्थियों को सेव कर लेनी चाहिए।