CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10th-12th बोर्ड परीक्षाएं एवं प्रैक्टिकल एग्जाम कब होंगे शुरू, जानें डेट! डेटशीट जल्द होगी जारी
सीबीएसई बोर्ड द्वारा क्लास 10th 12th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से लेकर अप्रैल 2027 तक करवाया जायेगा। CBSE Board ...और पढ़ें

CBSE Date Sheet 2027 जल्द होगी जारी।
HighLights
सीबीएसई बोर्ड टाइम टेबल कभी भी आने की उम्मीद।
फरवरी 2027 से बोर्ड परीक्षाएं होंगी स्टार्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट CBSE 10th 12th Date Sheet 2027) कभी भी जारी की जा सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक या अगले सप्ताह तक टाइम टेबल जारी कर दिया जायेगा।
बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के छात्रों की अच्छे से तैयारी हो सके उसके लिए सभी विषयों की मार्किंग स्कीम और सैंपल पेपर पहले ही जारी किये जा चुके हैं।
कब होंगी बोर्ड परीक्षाएं और प्रैक्टिकल एग्जाम
पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो सेकेंडरी यानी कि क्लास 10th की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 से शुरू होकर मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी वहीं सीनियर सेकेंडरी क्लास की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2027 से लेकर अप्रैल 2027 तक करवाया जायेगा।
थ्योरी एग्जाम से पहले प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाता है। प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन जनवरी 2027 से लेकर फरवरी 2027 तक करवाया जायेगा।
टाइम टेबल जारी होने पर कब और कहां कर सकते हैं डाउनलोड
सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट आने के बाद ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। डेटशीट PDF फॉर्मेट में जारी होती है जिसमें विषय, परीक्षा की तिथि, टाइम आदि डिटेल दी जाती है।
सीबीएसई डेटशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- सीबीएसई टाइम टेबल 2027 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा
- आपको जिस कक्षा (10th या 12th) का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना होगा।
- अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
- इसके बाद आप विषय के अनुसार जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड स्कूल से होंगे प्राप्त
बोर्ड परीक्षाओं में प्रतिवर्ष 40 से 50 लाख के बीच स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। इन सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जाते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र स्कूलों में भेजे जायेंगे। इसके बाद परीक्षा से कुछ दिन पहले स्टूडेंट्स अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी होंगे जहां से छात्र लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
बोर्ड एग्जाम के लिए क्या है टाइमिंग
सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन एक ही पाली में करवाया जाता है। लेकिन, कुछ पेपर के लिए छात्रों को 2 घंटे तो कुछ पेपर के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।
