विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Sample Paper 2027: सीबीएसई बोर्ड 10th-12th सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:03 PM (IST)

सीबीएसई द्वारा छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर एवं मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है। ...और पढ़ें

CBSE class 10th 12th Sample Paper 2027

CBSE class 10th 12th Sample Paper 2027

HighLights

  1. सीबीएसई क्लास 10th 12th 2027 सैंपल पेपर डाउनलोड के लिए उपलब्ध।

  2. इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से सभी विषयों के सैंपल क्वेश्चन पेपर कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की तैयारी के लिए सैंपल पेपर (CBSE 10th-12th Exam 2027 Sample Papers) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। सैंपल प्रश्न पत्र के साथ ही बोर्ड द्वारा मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है जिसके माध्यम से आप चेक कर सकते हैं कि किस सेक्शन और सवाल के लिए कितने अंक प्रदान किये जायेंगे।

असेसमेंट स्कीम एवं पासिंग मार्क्स में बदलाव नहीं

सीबीएसई बोर्ड की ओर से कहा गया है कि दोनों ही कक्षाओं के लिए असेसमेंट स्कीम एवं पासिंग मार्क्स पिछले वर्ष के अनुसार ही रहेंगे और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

इस तरीके से सभी विषयों के सैंपल पेपर करें डाउनलोड

  • सीबीएसई 10th 12th सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को cbseacademic.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Sample Question Paper के अंतर्गत SQP 2026-2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पॉप अप में अपनी क्लास पर क्लिक करना होगा।
  • जिस क्लास का सैंपल पेपर या मार्किंग स्कीम डाउनलोड करनी है उस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सैंपल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसको सेव कर लें।
  • इसके अलावा दोनों ही कक्षाओं के लिए सैंपल पेपर का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है जिससे आप सीधे किसी भी विषय का प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Sample Papers 2027 Class 10th Link
CBSE Sample Papers 2027 Class 12th Link

डेटशीट जल्द होगी जारी

सीबीएसई द्वारा सैंपल पेपर जारी होने के साथ ही इस वीक या अगले सप्ताह तक संभावित डेटशीट जारी कर दी जाएगी। फाइनल डेटशीट अक्टूबर माह में आने की उम्मीद है। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी 2027 से की जाएग। जहां 10th क्लास की परीक्षाएं मार्च 2027 माह तक वहीं 12th क्लास की परीक्षाएं अप्रैल 2027 माह तक आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- कब तक करते रहेंगे कंपेयर, असली टैलेंट को समझकर अपने बच्चे के भविष्य को दें उड़ान