विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Board Exam Date 2027: कब आएगी सीबीएसई बोर्ड 10th-12th डेटशीट, चेक करें संभावित डेट

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:02 PM (IST)

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2027 इस वीक में जारी होने की पूरी संभावना है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं ...और पढ़ें

CBSE board 10th 12th datesheet released soon: सीबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2027

CBSE board 10th 12th datesheet released soon: सीबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2027

HighLights

  1. सीबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2027 इस वीक हो सकता है जारी!

  2. फरवरी 2027 से शुरू होंगे दोनों ही कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में देशभर से हर साल 40 से 50 लाख के बीच स्टूडेंट्स भाग लेते हैं। इस वर्ष सेकेंडरी (10th) और सीनियर सेकेंडरी (12th) क्लास की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्रों को अब बेसब्री से टाइम टेबल (CBSE Date Sheet 2027) जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक में डेटशीट जारी कर दी जाएगी। 

CBSE Date Sheet 2027: डेट पर ये है अपडेट

सीबीएसई बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल पिछले साल 110 दिन पहले जारी कर दिया गया था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों को बोर्ड की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय देने के लिए जल्दी डेटशीट जारी करता है। बोर्ड परीक्षा 2027 फरवरी में शुरू की जानी हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 अक्टूबर या उससे पहले ही टाइम टेबल जारी हो जायेगा। हालांकि, डेट को लेकर सीबीएसई ने अभी तक कोई भी डिटेल साझा नहीं की है।

सीबीएसई डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका

  • सीबीएसई टाइम टेबल 2027 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा
  • आपको जिस कक्षा (10th या 12th) का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
  • इसके बाद आप विषय के अनुसार जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब होंगी आयोजित?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होकर अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। इससे पहले दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पिछले वर्ष के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन जनवरी 2027 से लेकर फरवरी 2027 तक संपन्न करवाई जा सकती हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइमिंग

सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन एक ही पाली में करवाया जाता है। लेकिन, कुछ पेपर के लिए छात्रों को 2 घंटे तो कुछ पेपर के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam Date 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होंगे एग्जाम