यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CTET Admit Card 2024: सीटीईटी परीक्षा के लिए ctet.nic.in पर प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
सीबीएसई बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) का आयोजन इस रविवार 21 जनवरी 2024 को होना ...और पढ़ें

HighLights
- ctet.nic.in पर जारी होने वाले हैं सीटीईटी एग्जाम प्रवेश पत्र
- 21 जनवरी को दो पालियों में होगी सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा
- : प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एंटर करनी होगी जरूरी डिटेल्स
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज होने के बाद से परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का इंतजार था। उम्मीदवार एडमिट कार्ड की राह देख रहे थे, क्योंकि परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी, 2024 को होना है। ऐसे में अब एग्जाम में ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है। इन परीक्षार्थियों के लिए ताजा अपडेट यह है कि प्रवेश पत्र सीटीईटी की ओर से जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

CTET Admit Card 2024: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत
सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद, आपके सामने प्रवेश पत्र उपस्थित हो जाएगा। अब आप एग्जाम के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
CBSE CTET Exam Admit Card 2024: इसी सप्ताह होगी परीक्षा
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) का आयोजन इस रविवार, 21 जनवरी, 2024 को होना है। यह एग्जाम देश के 135 शहरों में आयोजित होगा। एग्जाम दो पालियों में कंडक्ट कराया जाएगा। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी, जो कि 12 बजे तक चलेगी। वहीं, सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम 2 बजे से शुरू होकर 4 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। इस दौरान लाखों कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल होंगे। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के कुछ दिनों बाद आंसर-की रिलीज की जाएगी। यह उत्तरकुंंजी प्रोविजनल होगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज करा पाएंगे। इसके लिए भी कैंडिडेट्स को निर्धारित समय सीमा दी जाएगी।
