LIVE CTET Exam 2024 Admit Card: परसों होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट कार्ड रिलीज, ये है डाउनलोड का सिंपल तरीका
परीक्षा 21 जनवरी को। इस बार पहले जारी किए CBSE ने सीटीईटी एडमिट कार्ड। ctet.nic.in पर एक्टिव हुआ लिंक। सीबीएसई (CBSE) की ओर से सीटीईटी 2024 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मांगी गयी डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहली दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 4:30 बजे तक चलेगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) का आयोजन 21 जनवरी 2024 को निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर किया जाना है। एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीटीईटी एग्जाम 2024 देशभर के 135 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा।
सीटीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ-साथ अभ्यर्थियों को एक वैलिड फोटोआईडी लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके तहत, अभ्यर्थी ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटरआईडी में से कोई भी डॉक्यूमेंट लेकर आ सकते हैं।
सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होता, जो कक्षा I से V तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं, पेपर II उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित कराया जाता है, जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं। बता दें कि यह एक केवल एक पात्रता परीक्षा है।
अभी तक, जिन उम्मीदवारों ने सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या और जन्म तिथि का यूज करना होगा।
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इसके तहत साल 2023 के लिए पहले सेशन के लिए एग्जाम कंडक्ट कराया जा चुका है। वहीं, अब दूसरे सेशन की परीक्षा जनवरी में आयोजित की जा रही है।
सीटीईटी परीक्षा परसो यानी कि 21 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।
सीटीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से लगभग 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। गेट बंद होने के समय के बाद केंद्र पर रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीबीएसई ने सीटीईटी जनवरी 2024 सेशन का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किए जाने की घोषणा की है।
सीबीएसई ने इस बार सीटीईटी एडमिट कार्ड एक दिन पहले ही जारी कर दिए हैं। इस बार की परीक्षा 21 जनवरी को होनी है और प्रवेश पत्र 18 जनवरी को जारी किए गए। बता दें कि पिछले सत्र की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम डेट से 2 दिन पहले जारी किए गए थे।
सीटीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी डिटेल-एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
CTET Admit Card 2024 Direct Link
जो उम्मीदवार सीटीईटी एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं वे समय का विशेष ध्यान रखें। अभ्यर्थी समय से पहले निर्धारित केंद्र पर रिपोर्ट करें, लेट होने पर किसी भी प्रकार से आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
सीटीईटी 2024 एग्जाम का आयोजन 21 जनवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। एग्जाम 2024 देशभर के 135 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में होगा।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और मांगी गयी जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके अलावा आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Admit Card 2024 Direct Link
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी डिटेल को सही से चेक कर लें। अगर एडमिट कार्ड में कोई भी जानकारी मिसिंग या सही नहीं है तो आप हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Download Admit Card: CTET-Jan-2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अगले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी 2024 में दो पेपर का आयोजन किया जाएगा। पेपर 1 क्लास 1 से लेकर 5वीं तक के लिए आयोजित किया जायेगा वहीं पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं तक लिए आयोजित किया जाएगा।
सीटीईटी 2024 एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में देशभर के 135 शहरों में किया जाएगा। सुबह की पाली 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 4:30 बजे तक किया जाएगा।
सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन संख्या और पासवर्ड पहले से लिखकर अपने पास रख लें।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद वे इसमें अपनी सभी डिटेल अच्छे से चेक कर लें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करके उसमें सुधार कर लें।
अगर किसी कारणवश सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2024 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किये गए तो कल हर हाल में प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी करने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव करेगा। इस लिंक से उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
एग्जाम में अब 2 दिन का समय शेष बचा है, ऐसे में सीबीएसई की ओर से सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 आज जारी किये जा सकता हैं। प्रवेश पत्र जारी होते ही आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
सीबीएसई द्वारा पहले आयोजित की गई सीटीईटी परीक्षा के पैटर्न को देखें तो परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाते रहे हैं।
- सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी गयी लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
सीटीईटी एग्जाम में पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को पासिंग पर्सेंटेज में छूट प्रदान की जाएगी।
सीटीईटी 2024 एग्जाम के लिए सीबीएसई की ओर से एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप 2024 पहले ही जारी की जा चुकी है। इसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके उसी के अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2024 एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 4:30 बजे तक किया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) का आयोजन 21 जनवरी को होने है जिसमें अब केवल दिन शेष हैं। ऐसे में उम्मीद है कि अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आज ही जारी किये जा सकते हैं।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सीटीईटी 2024 एग्जाम का आयोजन 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम देशभर के 135 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) का आयोजन 21 दिसंबर को किया जायेगा जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे।
