विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CTET 2024 Exam: ctet.nic.in पर सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज, पढ़ें कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड

Published: Fri, 12 Jan 2024 05:07 PM (IST)

सीटीईटी परीक्षा सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- जैसे पंजीकरण संख्या जन्म तिथि और ...और पढ़ें

CTET 2024 Exam City Slip: ctet.nic.in पर सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज, पढ़ें कब तक आएंगे एडमिट कार्ड (Image-freepik)
CTET 2024 Exam City Slip: ctet.nic.in पर सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज, पढ़ें कब तक आएंगे एडमिट कार्ड (Image-freepik)

HighLights

  1. सीटीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा
  2. यह एग्जाम दो पालियों में कंडक्ट कराया जाएगा
  3. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic in पर जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज, 12 जनवरी, 2024 को सीटीईटी परीक्षा सिटी स्लिप रिलीज कर दी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की जांच करने के लिए सूची आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic in पर रिलीज किया है। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सीटीईटी परीक्षा सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन एंटर करना होगा। इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसके बाद उसे डाउनलोड करके एग्जाम के लिए रख सकते हैं। 

(Image-freepik)

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज होने के बाद अब जल्द ही सीबीएसई बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। संभावना है कि परीक्षा से चंद दिन पहले ही जारी हो सकते हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है कि यह तीन से चार दिन पहले रिलीज हो सकते हैं। प्रवेश पत्र से जुड़ी सटीक डेट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए। 

CTET Exam 2024: 21 जनवरी को दो पालियों में होगी परीक्षा 

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा। एग्जाम सूचना बुलेटिन के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। 

CTET Exam 2024: सीटीईटी परीक्षा में होते हैं दो पेपर 

CTET 2024 परीक्षा दो पेपरों में विभाजित है। पहले पेपर के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, जो कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में पढ़ाने के इच्छुक होते हैं। वहीं, CTET पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में पढ़ाने के लिए आयोजित होता है। बता दें कि यह केवल पात्रता परीक्षा है।

यह भी पढ़ें: LIVE CTET Exam City 2024: जारी हुए सीटीईटी प्री-एडमिट कार्ड, लिंक ctet.nic.in पर एक्टिव, CBSE 21 जनवरी को आयोजित करेगा एग्जाम