विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई आज बंद कर देगा विंडो, 10वीं,12वीं एलओसी फॉर्म फटाफट करें सबमिट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Thu, 28 Sep 2023 10:00 AM (IST)

CBSE Board Exams 2024 आज अंतिम तिथि बीतने के बाद कल 29 सितंबर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 तक विलंब ...और पढ़ें

CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई 10वीं,12वीं एलओसी फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज है।
CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई 10वीं,12वीं एलओसी फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज है।

HighLights

  1. बिना विलंब शुल्क के आज तक जमा करें फॉर्म
  2. लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर 2023 तक करें जमा
  3. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक करें डिटेल

एजुकेशन डेस्क। CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए एलओसी फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज, 28 सितंबर, 2023 को इसके लिए विंडो को बंद कर देगा। अभी तक, जिन स्कूल हेड्स ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे फटाफट ऐसा कर लें, क्योंकि अब उन्हें दूसरा मौका नहीं मिलेगा। सीबीएसई बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी करके यह सूचना भी जारी की थी कि बोर्ड की ओर से लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। समय पर फॉर्म भरकर सबमिट कर दें। इसलिए इस बात का ध्यान रखें और समय रहते अप्लाई कर दें।

CBSE Board Exams 2024: पहले 18 सितंबर थी अंतिम तिथि 

स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ई परीक्षा लिंक के माध्यम से फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। बता दें कि पहले सीबीएसई एलओसी फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर, 2023 थी। हालांकि बाद में बोर्ड ने इन तारीखों को आगे बढ़ाकर 28 सितंबर, 2023 कर दिया 

था। 

CBSE Board Exams 2024: लेट फीस के साथ इस तारीख तक करें जमा

आज अंतिम तिथि बीतने के बाद कल यानी कि 29 सितंबर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 तक विलंब शुल्क लिया जाएगा। स्कूल हेड्स लेट फीस के संबंध में ज्यादा डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं सीबीएसई ने लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स फॉर्म भरने के संबंध में जारी सूचना में कहा है कि “सभी स्कूलों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि एलओसी में पूरा डेटा सही ढंग से सबमिट किया गया हो। स्टूडेंट्स की डिटेल्स भरने में कोई गलती न हो तो इसके लिए स्कूल अधिसूचना संख्या सीबीएसई/एलओसी/2023-24/दिनांक 17/08/2023 को सावधानीपूर्वक पढ़ लें।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई 10वीं,12वीं एलओसी सबमिट करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, जानें नई तारीख