विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई 10वीं,12वीं एलओसी सबमिट करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, जानें नई तारीख

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 16 Sep 2023 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2023 12:13 PM (IST)

CBSE Board Exams 2024 सीबीएसई बोर्ड ने इसके साथ ही यह स्पष्ट किया है कि इसके लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स की ...और पढ़ें

CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई 10वीं,12वीं एलओसी सबमिट करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी
CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई 10वीं,12वीं एलओसी सबमिट करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी

 एजुकेशन डेस्क। CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं कक्षा के लिए एलओसी सबमिट करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10, 12 के लिए एलओसी भरने की तारीख अब 28 सितंबर, 2023 कर दी गई है। वहीं, लेट फीस के साथ स्कूलों को यह सूची भरकर जमा करने का मौका 29 अक्टूबर, 2023 से लेकर 05 अक्टूबर, 2023 तक दिया जाएगा। अगर स्कूल हेड इस संबंध में ऑफिशियल सूचना चेक करना चाहते हैं तो वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

सीबीएसई बोर्ड ने इसके साथ ही यह स्पष्ट किया है कि इसके लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स की लास्ट डेट बढ़ाने के अलावा, बाकी सारे दिशा-निर्देश पहले के आधाकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ही रहेंगे। इससे पहले, एलओसी जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2023 तक थी। हालांकि, अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही विलंब शुल्क के साथ यह लास्ट डेट 19 सितंबर, 2023 तक थी। स्कूल इस बात का ध्यान रखें कि छात्र-छात्राओं की यह लिस्ट बेहद सावधानी से भरें, क्योंकि अगर गड़बड़ी पाई गई तो बोर्ड मान्य नहीं करेगा।

CBSE Board Exams 2024:11 अक्टूबर तक प्राइवेट स्टूडेंट्स भरें फॉर्म 

इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड की ओर से फिलहाल प्राइवेट छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा फॉर्म जारी किए गए हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को 11 अक्टूबर, 2023 तक का समय दिया गया है। अंतिम तिथि बीतने के बाद परीक्षार्थियों को 12 से 19 अक्टूबर, 2023 तक का फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। इसके लिए कैंडिडेट्स को लेट फीस चुकानी होगी।  ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए जारी की ये अहम सूचना, बिना देर किए करें चेक