CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं LOC फॉर्म में 7 नवंबर तक करेक्शन का मौका, इन डिटेल्स को चेक कर करवा लें सुधार
सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और 12वीं के छात्रों के लिए फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया गया है। ...और पढ़ें

CBSE LOC Correction: 7 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन डाटा में किया जा सकता है सुधार।
HighLights
सीबीएसई LOC में 7 नवंबर तक सुधार का मौका।
डेटशीट जल्द आने की है उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board Exam 2027) में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी छात्रों को रजिस्ट्रेशन के समय भरी गई डिटेल को अच्छे से चेक करने के निर्देश दिए गए हैं और इसमें सुधार का मौका भी दिया गया है।
सीबीएसई द्वारा सभी छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स यानी कि LOC जारी कर दिया गया है, जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं। अगर इसमें कोई भी मिस्टेक दिखती है तो स्कूल से संपर्क करके 7 नवंबर तक उसमें सुधार किया जा सकता है।
ध्यान रखें कि LOC में सुधार केवल स्कूल ही कर पाएंगे। इसलिए छात्र गलती होने पर स्कूल में संपर्क करें और 7 नवंबर तक त्रुटि सुधार करवा लें। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी।
10वीं और 12वीं के छात्र इन जानकारियों को चेक करके करवा लें सुधार
- व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, माता का नाम और पिता का नाम LOC में सही ढंग से भरा गया है।
- सभी नाम पूर्ण रूप (पूरे नाम) में भरे गए हैं और संक्षिप्त नाम (शॉर्ट नाम) नहीं लिखे गए हैं, क्योंकि भविष्य में कई स्थानों पर पूर्ण रूप वाले दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
- विदेश जाने की योजना बना रहें है तो उपनाम (सरनेम) दिया गया है, क्योंकि कई देशों में यह अनिवार्य है।
- जन्म तिथि हर तरह से सही है।
- पासपोर्ट जारी किया गया है, तो डेटा जमा करते समय पासपोर्ट में दिए गए विवरण की भी जांच कर ली गई है।
- कक्षा X और XII दोनों के LOC में विषय पूरी सावधानी के साथ भरे गए हैं, क्योंकि सुधार की समय-सीमा (शेड्यूल) समाप्त होने के बाद इसमें कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि LOC में जमा किया गया उनके बच्चे/वार्द का सभी डेटा सही हो।
यह भी पढ़ें- Essay on Diwali: दीपावली पर 500 शब्दों का निबंध, प्रतियोगिता में अवश्य मिलेगा पहला स्थान