विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE ने मानी गलती, वेदांत को दी गई फिजिक्स की कॉपी उनकी नहीं, ओरिजिनल आंसर शीट करवाई उपलब्ध

Published: Tue, 26 May 2026 11:58 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2026 02:59 PM (IST)

सीबीएसई द्वारा छात्र वेदांत को फिजिक्स विषय की कॉपी किसी और स्टूडेंट्स की प्रोवाइड करवा दी गई थी, जिसके बाद ...और पढ़ें

सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई फिजिक्स की कॉपी वेदांत की नहीं, बोर्ड ने मानी गलती।

सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई फिजिक्स की कॉपी वेदांत की नहीं, बोर्ड ने मानी गलती।

HighLights

  1. सीबीएसई ने मानी गलती, वेदांत की ओरिजिनल कॉपी मेल से करवाई उपलब्ध।

  2. अंकों में भी किया जायेगा सुधार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं के छात्र वेदांत ने फिजिक्स की कॉपी के री-इवैल्यूएशन के लिए किया था। इसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा उनको स्कैन की हुई कॉपी उपलब्ध करवाई गई। कॉपी मिलने के बाद वेदांत ने X अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी कि सीबीएसई द्वारा उपलब्ध करवाई गई कॉपी उनकी नहीं है। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे की कॉपी के लिए उनको भौतिक विज्ञान विषय में 64 अंक प्राप्त हुए जिसके चलते उनके पास पर्सेंटेज में नुकसान हुआ। अब 

उन्होंने सीबीएसई से मांग की थी कि बोर्ड उनकी “फिजिक्स की ओरिजिनल कॉपी” की जांच करे और यह पता लगाए कि डिजिटलीकरण के दौरान कॉपी बदल गई है। 

सीबीएसई ने स्वीकारी गलती

छात्र के ट्वीट के बाद सीबीएसई द्वारा वेदांत से संपर्क किया गया और मेल के जरिये ओरिजिनल कॉपी उपलब्ध करवा दी है। इसके साथ ही अंकों में सुधार का आश्वाशन भी दिया गया है। अब ओरिजिनल कॉपी के मिलने के बाद उनके अंक बढ़कर 64 हो गए हैं। लेकिन, अभी भी वे इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कई प्रश्नों में उन्हें 0 अंक मिले हैं। 
सीबीएसई द्वारा कहा गया है कि दो मामलों में ऐसी गलती देखने को मिली है। वेदांत के साथ ही एक और स्टूडेंट्स की कॉपी में इसी प्रकार की गड़बड़ी हो गई थी। जल्द ही इसे सुधार लिया जायेगा और स्टूडेंट्स को उनकी ओरिजिनल कॉपी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

पोर्टल में हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ले रही IIT एवं PSB के विशेषज्ञों की मदद

सीबीएसई री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। पोर्टल पर किसी स्टूडेंट से ज्यादा फीस पड़ रही है वहीं कुछ स्टूडेंट्स को कम फीस जमा करनी पड़ी। पोर्टल पर हो रही खामियों को दूर करने के लिए अब सरकार की ओर से आईआईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी संस्थानों (PSB) के विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग पर फिर उठा सवाल, छात्र वेदांत ने कहा री-इवैल्यूएशन के लिए दी गई फिजिक्स की कॉपी मेरी नहीं