विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 10th Date Sheet 2027: सीबीएसई सेकेंडरी टाइम टेबल, डेट एवं सब्जेक्ट के अनुसार चेक करें डेटशीट

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:37 PM (IST)

सीबीएसई बोर्ड 12t0 बोर्ड एग्जाम का आयोजन 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक करवाया जायेगा। टाइम टेबल चेक करने के साथ ही PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Matric time table 2027

CBSE Matric time table 2027

HighLights

  1. सीबीएसई मैट्रिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च तक होंगी आयोजित।

  2. 1 जनवरी से प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे स्टार्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। CBSE Date Sheet 2027 Class 10 के अनुसार परीक्षाएं 16 फरवरी से स्टार्ट होंगी। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च 2027 को खत्म हो जाएंगी। सीबीएसई 10th (मैट्रिक) का पहला पेपर पेंटिंग विषय का एवं अंतिम पेपर भाषा/ नेशनल कैडेट कॉर्प्स/एलिमेंट्री ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी विषय का आयोजित किया जाएगा।

प्रैक्टिकल परीक्षा इन डेट्स में होंगे संपन्न

बोर्ड परीक्षाओं से पहले बोर्ड द्वारा सभी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए भी डेट्स का एलान किया जा चुका है। शेड्यूल के मुताबिक प्रायोगिक परीक्षाओं, इंटरनल एसेसमेंट का आयोजन 1 जनवरी से 13 फरवरी 2027 तक होगा।

डेट एवं विषय के अनुसार जानें किस डेट में किस विषय की होगी परीक्षा

डेट

विषय

16 फरवरी 2027

PAINTING

17 फरवरी 2027

MATHEMATICS STANDARD, MATHEMATICS BASIC

18 फरवरी 2027

AUTOMOTIVE, INTRODUCTION TO FIN. MARKETS, BEAUTY & WELLNESS, FOOD PRODUCTION, MULTI-MEDIA, MULTI SKILL FOUNDATION COURSE, DATA SCIENCE

19 फरवरी 2027

HOME SCIENCE

20 फरवरी 2027

ELEMENTS OF BUSINESS, URDU COURSE-B

22 फरवरी 2027

Science

23 फरवरी 2027

INTRODUCTION TO TOURISM

24 फरवरी 2027

COMPUTER APPLICATIONS, INFORMATION TECHNOLOGY, ARTIFICIAL INTELLIGENCE

25 फरवरी 2027

RETAIL, SECURITY, AGRICULTURE, FRONT OFFICE OPERATIONS, BANKING & INSURANCE, MARKETING & SALES, HEALTH CARE, APPAREL, ELECTRONICS & HARDWARE, FOUNDATION SKILL FOR SCIENCES, DESIGN THINKING & INNOVATION

26 फरवरी 2027

ENGLISH (COMMUNICATIVE), ENGLISH (LANGUAGE AND LITERATURE)

27 मार्च 2027

SINDHI, MALAYALAM, ODIA, ASSAMESE, KANNADA, NEPALI, КОКВОROK

1 मार्च 2027

ARABIC, SANSKRIT(COMMUNICATIVE), SANSKRIT, RAI, GURUNG, TAMANG, SHERPA

2 मार्च 2027

PHYSICAL ACTIVITY TRAINER

3 मार्च 2027

HINDI COURSE-А, HINDI COURSE-B

4 मार्च 2027

URDU COURSE-А, PUNJABI, BENGALI, TAMIL, MARATHI, GUJARATI, MANIPURI, TELUGU - TELANGANA

5 मार्च 2027

TELUGU, RUSSIAN, PERSIAN, LIMBOО, LEPCHA, CARNATIC MUSIC (VOCAL), CARNATIC MUSIC MEL INS., CARNATIC MUSIC PER. INS., HINDUSTANI MUSIC VOCAL, HINDUSTANI MUSIC (MEL INS), HINDUSTANI MUSIC (PER INS)

6 मार्च 2027

FRENCH

8 मार्च 2027

SOCIAL SCIENCE

9 मार्च 2027 TIBETAN, GERMAN, NATIONAL CADET CORPS, BHOTI, BODO, TANGKHUL, JAPANESE, BHUTIА, SPANISH, KASHMIRI, MIZO, BAHASA MELAYU, THAI, ELEMENTS OF BOOK KEEPING & ACCOUNTACY

CBSE Board 10th 12th Date Sheet 2027 PDF

परीक्षा के लिए टाइमिंग

टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व स्कूल में भेज दिए जायेंगे। छात्र अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Date Sheet 2027: सीबीएसई 10th-12th डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।