CBSE 10th 12th Exam Date 2027: क्या दिवाली से पहले आ जाएगी सीबीएसई डेट शीट? टाइम टेबल को लेकर ये है अनुमान
सीबीएसई बोर्ड की ओर से CBSE date sheet 2027 दिवाली से पहले आने की उम्मीद है। ऑफिशियल जानकारी जल्द ही ...और पढ़ें

CBSE date sheet 2027 Class 10th 12th
HighLights
सीबीएसई दिवाली से पहले जारी कर सकता है 10वीं 12वीं का टाइम टेबल।
फरवरी 2027 से स्टार्ट होंगे बोर्ड परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं में प्रतिवर्ष 40 से 50 लाख विद्यार्थी भाग लेते हैं। इन लाखों छात्रों को डेटशीट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है ताकी वे परीक्षा की तिथियों को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को और भी तेज कर सकें। आपको बता दें कि यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।
क्या दिवाली से पहले आ जायेगा टाइम टेबल?
पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो फाइनल डेटशीट 30 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी लेकिन इस बार इसमें देरी देखने को मिल रही है। हालांकि, अब विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली से पहले बोर्ड CBSE Date Sheet 2027 जारी कर सकता है।
दोनों ही कक्षाओं का टाइम टेबल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के साथ ही CBSE के ऑफिशियल X हैंडल पर भी साझा किया जायेगा। दोनों कक्षाओं का टाइम टेबल अलग-अलग पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा जिसे आप आते ही एक क्लिक में डाउनलोड कर सकेंगे।
डेटशीट डाउनलोड करने की आसान स्टेप्स
- सीबीएसई 10वीं 12वीं टाइम टेबल 2027 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा
- आपको जिस कक्षा (10th या 12th) का टाइम टेबल डाउनलोड करना है उस पर क्लिक करना होगा।
- अब पीडीएफ फॉर्मेट में डेटशीट ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
- इसके बाद आप विषय के अनुसार जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।
LOC फॉर्म में 7 नवंबर तक सुधार का है मौका
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10th और 12th दोनों ही क्लास का रजिस्ट्रेशन के समय भरे गए डाटा को उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र स्कूल से संपर्क करके लिस्ट ऑफ कैंडिटेस यानी कि LOC चेक कर लें। अगर इसमें किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो 7 नवंबर तक उसमें सुधार करवा लें। इसके बाद स्टूडेंट्स को सुधार का मौका नहीं दिया जायेगा। अधिक डिटेल के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।