विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CAT Admit Card 2026: कल जारी होगा कॉमन एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:03 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 01:09 PM (IST)

आईआईएम की ओर से CAT Admit Card 2026 कल जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिये इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

CAT Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

CAT Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. कल जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट IIM की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 04 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार CAT 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे आईआईएम की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कल अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनो लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड कल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद CAT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

आईआईएस की वेबसाइट पर उपलब्ध जारी जानकारी के मुताबिक कैट परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित होगी। परीक्षा में 3 सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे। पहले सेक्शन में वर्बल एबिलिटी और रीजनिंग, दूसरे सेक्शन में डाटा इंटीग्रेशन एवं लॉजिकल रीजनिंग और तीसरे सेक्शन में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें- Supreme Court Vacancy 2026: कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आज से शुरू, 22 दिसंबर को होगा एग्जाम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।