CAT Admit Card 2026: आज किसी समय भी जारी हो सकता है कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, लॉगिन क्रेडेंशियल रखें तैयार
आईआईएम की ओर से आज CAT Admit Card 2026 जारी किया जाएगा। परीक्षा 29 नवंबर को विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी।

CAT Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आज जारी होगा कैट एडमिट कार्ड।
29 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईआईएम कैट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट IIM की ओर से आज यानी 04 नवंबर को CAT Admit Card 2026 का एलान कर दिया जाएगा। कैट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अरपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
CAT 2026 Admit Card कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
आईआईएम कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर आज किसी समय भी जारी की किया जा सकता है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- आईआईएम कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर CAT Admit Card 2026 सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
आईआईएम कैट परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। कैट परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, एग्जाम सेंटर, परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट आदि डिटेल को ध्यान से पढ़ लें।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो को जरूर साथ लेकर जाएं।