विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Calicut University Result 2019: B.Sc. और B.Com. के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक

By Neel RajputEdited By:
Published: Thu, 10 Oct 2019 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 09:21 AM (IST)

Calicut University Result 2019 जो छत्रा इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट cupbresults.uoc.ac.in है।

Calicut University Result 2019: B.Sc. और B.Com. के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक
Calicut University Result 2019: B.Sc. और B.Com. के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली, जेएनएन। Calicut University Result 2019: कालीकट यूनिवर्सिटी ने बीकॉम (B.Com.) और बीएससी (B.Sc.)  के फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है तो जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर जाकर अपना रिजल्ट (Result) चेक कर सकते हैं। कालीकट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट cupbresults.uoc.ac.in है।

यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बीएससी और बीकॉम के फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट की घोषणा की पुष्टि की है। रिजल्ट की घोषणा 09 अक्टूबर, 2019 यानी बुधवार को कर दी गई है।

Calicut University Results 2019: ऐसे करें चेक-

  • सबसे पहले कालीकट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट cupbresults.uoc.ac.in पर विजिट करें।
  • अब यहां मौजूद बीएससी और बीकॉम के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मौजूद सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
  • अब यहां पूछी गई सभी डिटेल्स को दर्ज करके सब्मिट कर दें।
  • अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।

इससे पहले 04 अक्टूबर, 2019 को युनिवर्सिटी की तरफ से बीए (B.A.), बीएसडब्ल्यू (BSW), बीवीसी (BVC), बीटीटीएम (BTTM), बीटीएफ (BTF), बीए अफसल उल उल्मा-CUCBCSS नवंबर 2018 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की गई थी। जो अभी भी कालीकट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद हैं।

जो उम्मीदवार पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या स्क्रूटिनी (Scrutiny) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास 18 अक्टूबर, 2019 तक का समय है। 04 अक्टूबर को रिजल्ट के साथ यह भी एलान किया गया था कि जो पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 18 अक्टूबर, 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को 21 अक्टूबर, 2019 तक ओरिजनल चालान रिसिप्ट (original Challan Receipt) के साथ एप्लीकेशन का प्रिंट आउट लेकर संबंधित डिपार्टमेंट में जाना होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक पूर्नमूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकर किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Recruitment 2019: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, पढ़ें भर्ती की पूरी जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।