विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CA Final Topper 2022: दिल्ली के हर्ष चौधरी ने 618 (77.25 फीसदी) अंकों के साथ बनें सीए फाइनल टॉपर (AIR 1)

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Tue, 10 Jan 2023 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2023 11:32 AM (IST)

CA Final Topper 2022 Harsh Choudhary (AIR 1) आइसीएआइ ने फाइनल और इंटर कोर्सेस की सीए रिजल्ट नवंबर 2022 की ...और पढ़ें

CA Final Topper 2022 Harsh Choudhary (AIR 1): दिल्ली के रहने वाले हर्ष चौधरी ने किया सीए फाइनल में टॉप।
CA Final Topper 2022 Harsh Choudhary (AIR 1): दिल्ली के रहने वाले हर्ष चौधरी ने किया सीए फाइनल में टॉप।

एजुकेशन डेस्क। CA Final Topper 2022 Harsh Choudhary (AIR 1): ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आइसीएआइ) ने नवंबर 2022 सेशन के लिए आयोजित की गई चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। संस्थान द्वारा सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2022 और सीए इंटर रिजल्ट नवंबर 2022 की घोषणा आज यानि सोमवार, 10 जनवरी 2023 को की गई। इसके साथ ही, आइसीएआइ ने सीए फाइनल रिजल्ट 2022 और सीए इंटर रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, icaiexam.icai.org पर एक्टिव कर दिए हैं। दोनों ही कोर्सेस के स्टूडेंट्स अपना-अपना परीक्षा परिणाम और प्राप्तांक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

CA Final Topper 2022: दिल्ली के हर्ष चौधरी ने 618 अंकों के साथ सीए फाइनल टॉपर (AIR 1)

आइसीएआइ ने इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्सेस की नवंबर 2022 परीक्षा के लिए नतीजों की घोषणा के साथ ही साथ इन परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के आधार पर उनके प्राप्तांक भी जारी किए। साथ ही, प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीए फाइनल रिजल्ट 2022 में दिल्ली के हर्ष चौधरी ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। हर्ष चौधरी ने सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2022 में 800 में से 618 अंक प्राप्त किए और उनके प्राप्तांकों का प्रतिशत 77.25 फीसदी रहा। हर्ष चौधरी का सीए फाइनल नवंबर 2022 परीक्षाओं में रोल नंबर 124660 रहा।

यह भी पढ़ें - CA Result 2022: घोषित हुए सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट, इन लिंक से देखें परिणाम, हर्ष और दीक्षा ने किया टॉप

CA Final Topper 2022: सीए फाइनल टॉपर्स लिस्ट में शिखा जैन, राम्याश्री और मानसी अग्रवाल भी

दूसरी तरफ, बात करें अगर सीए फाइनल रिजल्ट नवंबर 2022 के अन्य अधिकतम प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं की तो इस सूची में शिखा जैन, राम्याश्री और मानसी अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं। इंदौर की रहने वाली शिक्षा जैन और मंगलूरू की राम्याश्री दोनों 617 अंकों (77.13 फीसदी) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार, नई दिल्ली की ही मानसी अग्रवाल 618 अंकों (76.63 फीसदी) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें - ICAI Final, Inter November 2022 Results: सीए फाइनल में हर्ष और इंटर में दीक्षा ने किया टॉप, देंखे पूरी लिस्ट