विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICAI Result 2021: घोषित हुए फाइनल और फाउंडेशन चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षाओं के नतीजे, इस लिंक से करें चेक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 13 Sep 2021 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 04:26 PM (IST)

ICAI Result 2021 सीए रिजल्ट 2021 को लेकर संस्थान द्वारा शुक्रवार 10 सितंबर 2021 को जारी अपडेट के अनुसार सीए ...और पढ़ें

स्टूडेंट्स को परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और या पिन और रोल नंबर भरना होगा।
स्टूडेंट्स को परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और या पिन और रोल नंबर भरना होगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ICAI Result 2021: जुलाई 2021 में आयोजित की गयी फाइनल (ओल्ड कोर्स और न्यू कोर्स) और फाउंडेशन कोर्स की चार्टर्ड एकाउंटेंट परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) द्वारा सीए फाइनल (ओल्ड एवं न्यू कोर्स) और फाउंडेशन कोर्स के नतीजों की घोषणा आज, 13 सितंबर 2021 को कर दी गयी है। सीए रिजल्ट 2021 को लेकर संस्थान द्वारा शुक्रवार, 10 सितंबर 2021 को जारी अपडेट के अनुसार, सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपने नतीजों को चेक कर सकते हैं।

इन ऑप्शन से और ऐसे देखें सीए रिजल्ट 2021

आईसीएआई के नोटिस के अनुसार सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड सीए परीक्षा पोर्टल, icaiexam.icai.org पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, छात्र अपना परिणाम रिजल्ट पोर्टल, caresults.icai.org और आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट, icai.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए इन वेबसाइट पर विजिट करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और या पिन और रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।

सीए रिजल्ट 2021 के लिए लिंक

ईमेल पर ऐसे पाएं सीए रिजल्ट 2021

आईसीएआई ने सीए रिजल्ट 2021 को स्टूडेंट्स के ईमेल आईडी पर भी भेजने की व्यवस्था की है। जो स्टूडेंट अपना सीए फाइनल रिजल्ट 2021 या सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2021 अपने ईमेल आईडी पर प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सीए परीक्षा पोर्टल, icaiexam.icai.org पर जाकर इसके लिए अपनी रिक्वेस्ट रजिस्टर करनी होगी। इसके बाद संस्थान द्वारा इन छात्रों को उनके नतीजे और स्कोर कार्ड घोषणा के बाद रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - ECIL Recruitment 2021: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने निकाली 243 पदों की भर्ती, आवेदन 16 सितंबर तक