BSF HC Answer Key 2026: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए कल जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की, 6 नवंबर तक मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका
बीएसएफ की ओर से BSF HC RO RM Answer Key 2026 कल यानी 04 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेहसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

BSF Head Constable RO RM Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कल जारी होगी आंसर-की।
06 नवंबर तक दर्ज कर सकेंगे आंसर-की।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की लिखित परीक्षा हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर HC RO और हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मेकैनिकल की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बीएसएफ की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके मुताबिक BSF HC RO/RM Answer Key 2026 कल यानी 04 नवंबर, 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की
बीएसएफ की ओर से HC RO RM Answer Key 2026 कल जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद BSF Head Constable RO RM Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
आंसर-की जारी होने के बाद जो उम्मीदवार इस किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए पोर्टल पर लिंक 04 नवंबर से एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवार 06 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आपत्ति अवश्य दर्ज करवा लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा।