BSF Tradesman Admit Card 2026: आज जारी होगा कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां rectt.bsf.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड
बीएसएफ की ओर से BSF Tradesman Admit Card 2026 की घोषणा आज यानी 17 नवंबर को की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

BSF constable Tradesman Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आज जारी होगा कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का एडमिट कार्ड।
आधिकारिक वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स BSF की ओर से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा आज यानी 17 नवंबर, 2026 को की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन डिटेल को संभालकर रखें।
यहां से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का एडमिट कार्ड आज किसी समय भी जारी किया जा सकता है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर Notice board सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद BSF Tradesman Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का आयोजन 02 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। एग्जाम 3 शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 5 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3588 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पुरुष के 3406 पद और कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन महिला के 182 पद शामिल है।
यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Exam 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम शेड्यूल जारी, प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद