BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर डमी एडमिट कार्ड स्टूडेंट्स खुद कर लें डाउनलोड; इस डेट तक सुधार का मौका
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं जिसे छात्र वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से ...और पढ़ें

BSEB 10th 12th Dummy Admit Card 2027
HighLights
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड तुरंत कर लें डाउनलोड।
गलती होने पर 7 नवंबर तक करवा सकते हैं करेक्शन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सूचना दी गई है कि वे स्वयं ही जल्द से जल्द डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। मैट्रिक-इंटर डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट के साथ ही इस पेज पर दिए लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
7 नवंबर तक है सुधार का मौका
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद छात्र इसमें अपनी पर्सनल डिटेल के साथ ही अन्य डिटेल अच्छे से चेक कर लें और इसमें किसी प्रकार की गलती या स्पेलिंग मिस्टेक दिखने पर 7 नवंबर तक स्कूल में संपर्क करके इसमें सुधार करवा लें। ध्यान रखें कि इसके बाद सुधार का मौका नहीं दिया जायेगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
सभी छात्र नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
मैट्रिक के लिए वेबसाइट- exam.biharboardonline.org
इंटरमीडिएट के लिए वेबसाइट: intermediate.biharboardonline.com
टाइम टेबल जल्द होगा जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सेंट अप एग्जाम और प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। टाइम टेबल के अनुसार मैट्रिक क्लास की सेंट अप परीक्षाएं 23 से लेकर 27 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। BSEB द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार 10th क्लास के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी
इंटरमीडिएट का सेंट अप एग्जाम 19 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होंगे। वहीं 12th क्लास के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2026 तक वहीं क्लास 10th की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।