Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड Sent-up एग्जाम और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी, देखें पूरी डेट शीट
BSEB की ओर से Bihar Board Sent-up Time table 2027 और प्रैक्टिकल (Practical Examinations) टाइम टेबल जारी हो गया है। डेट्स की जानकारी इस पेज से चेक कर सकते हैं।

bihar board sent up exam 2027
HighLights
बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर सेंट अप एग्जाम टाइम टेबल जारी।
दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए भी डेट्स का एलान।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से सेंट अप (Sent-up) एग्जाम और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
बोर्ड की ओर से सभी छात्रों को कहा गया है कि 10th 12th बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्रों को सेंट-अप परीक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य होगा। जो छात्र इसमें शामिल नहीं होंगे उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किये जायेंगे
सेंट-अप एग्जाम और प्रैक्टिकल एग्जाम टाइम टेबल
क्लास 10th
बोर्ड की ओर से जारी किये गए टाइम टेबल अनुसार मैट्रिक क्लास की सेंट अप परीक्षाएं 23 से लेकर 27 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। BSEB द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार 10th क्लास के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी

क्लास 12th
इंटरमीडिएट का सेंट अप एग्जाम 19 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होंगे। वहीं 12th क्लास के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

इन छात्रों को दी गई सेंट अप परीक्षा से छूट
बिहार बोर्ड की ओर से वैसे तो सभी छात्रों को एग्जाम देना अनिवार्य किया गया है नहीं तो उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे। लेकिन, जो छात्र पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में भाग लेने वाले हैं उनको Sent-up एग्जाम से छूट दी गई है।
जल्द ही जारी होगा बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल
सेंट अप परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षाओं के टाइम टेबल के बाद अब जल्द ही मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया जायेगा। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 में आयोजित की जाएंगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले स्कूल में भेज दिए जायेंगे जहां से आप क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके इन्हें प्राप्त कर सकेंगे।