Move to Jagran APP

BSEB Bihar 10th Result 2022: बिहार 10वीं रिजल्ट इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक, 79.88 फीसदी पास, रामायणी राय ने किया टॉप

BSEB Bihar 10th Result 2022 बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2022 को छात्र-छात्राएं बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर एक्टिव किए गए लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इस बार की परीक्षा में 79.88 फीसदी सफल हुए हैं और रामायणी राय ने टॉप किया है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 31 Mar 2022 02:31 PM (IST)Updated: Thu, 31 Mar 2022 03:56 PM (IST)
BSEB Bihar 10th Result 2022: बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 को लेकर 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर।

BSEB Bihar 10th Result 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल आज, 31 मार्च 2022 को दोपहर तीन बजे  घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपने नतीजे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। दूसरी तरफ, बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस बार की कक्षा 10 की परीक्षाओं में 79.88 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है। वहीं, औरंगाबाद की रामायणी राय ने इस बार की मैट्रिक परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक को टॉप 10 की लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इसके बाद, औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - Bihar Board Matric Toppers 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में रामायणी राय ने किया टॉप, देखें लिस्ट

बिहार 10वीं रिजल्ट इन लिंक से करें चेक

Bihar 10th Result 2022: बिहार राज्य की मैट्रिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बिहार बोर्ड के रिजल्ट पोर्टल पर चेक सकते हैं। इनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं। भले ही बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पेज ओपेन हो गया, लेकिन स्टूडेंट्स को थोड़ी देर रुककर अपना बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2022 चेक करना चाहिए। अत्यधिक यूजर्स की संख्या के चलते कई बार आधिकारिक वेबसाइट,results.biharboardonline.com पर तकनीकी समस्या की संभावना रहती है। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर को रिजल्ट पेज पर भरकर सबमिट करना होगा।

BSEB बिहार 10th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक – 1

BSEB बिहार 10th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक – 2

BSEB Bihar 10th Result 2022, Declared: स्टूडेंट्स को अपना बीएसईबी बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2022 बिना किसी घबराहट के साथ चेक करना चाहिए। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कई बार छात्र इस स्थिति में गलत रोल नंबर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पेज पर गलत भर देते हैं। ऐसें परिणाम नहीं दिखता और वे हताश हो जाते हैं। बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आज, 31 मार्च 2022 को पटना स्थित मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री ने बिहार मैट्रिक परीक्षाफल घोषित कर दिया है। ऐसें में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट, results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं।

बिहार के 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो गया है। राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री द्वारा औपचारिक घोषणा कर दी गई है। स्टूडेंट्स बीएसईबी बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने नतीजे देखने के लिए रोल नंबर पहले से तैयार रखना चाहिए ताकि वे एक ही प्रयास में परिणाम देख सकें। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से नतीजे देख सकते हैं।

बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2022 की मार्कशीट स्कूल से

Bihar Matric Result 2022: बिहार बोर्ड से सम्बन्ध विद्यालयों के 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित कक्षा 10 की परीक्षा के लिए बिहार मैट्रिक रिजल्ट की आज घोषणा के बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जागरणजोश डॉट कॉम पर देखे जा सकते हैं। हालांकि, यदि स्टूडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि उनकी मार्कशीट की फिजिकल यानि हार्ड कॉपी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे छात्र-छात्राएं अपने सम्बन्धित स्कूल में जाकर प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, इस बीच स्टूडेंट्स अपने बिहार मैट्रिक रिजल्ट की सॉफ्ट कॉपी को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 में फेल छात्रों के लिए विकल्प

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.com पर देखने के बाद यदि स्टूडेंट्स अपने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 अपने आपको अनुत्तीर्ण पाते हैं तो उनके पास विभिन्न विकल्प मौजूद हैं। स्टूडेंट्स अपनी कापियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए ऑनालइन अप्लीकेशन फॉर्म बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि स्टूडेंट्स एक या दो विषय में फेल होते हैं तो उनके पास पूरक परीक्षा का भी विकल्प है।

एक बार में न दिखे तो अपनाएं ये स्टेप

BSEB Matric Result 2022: यदि स्टूडेंट्स को अपना बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट एक बार नहीं दिखता है तो उन्हें इसके लिए इन स्टेप को अपनाना चाहिए। सबसे छात्रों को अपने रोल नंबर और अन्य विवरणों की फिर से जांच करनी चाहिए। इसके बाद बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 पेज पर उन्हें इन्हें फिर से दर्ज करना चाहिए और सबमिट करने के पहले फिर से जांच कर लेनी चाहिए। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परीक्षाफल देख सकेंगे।

शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा

BSEB Bihar 10th Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बीएसईबी बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 को लेकर इंतजार कुछ ही मिनटों में समाप्त होने जा रहा है। बिहार राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2022 की औपचारिक घोषणा के बाद नतीजे और प्राप्तांक चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इन लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी अपना बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 चेक कर सकेंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम पर भी चेक कर सकेंगे।

इन स्टेप में देखें बीएसईबी बिहार 10वीं रिजल्ट 2022

स्टूडेंट्स को बीएसईबी बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम और विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे और दिए गए लिंक से प्रिंट भी कर सकेंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स को अपने नतीजों की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

बीएसईबी बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक (जल्द एक्टिव होगा)

बीएसईबी बिहार 10वीं रिजल्ट 2022 जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.