विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE 4 Bharti 2026: STET में लेने जा रहे भाग तो इस तरीके से भरें शिक्षक भर्ती का फॉर्म, नहीं तो आवेदन हो सकता है रिजेक्ट!

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2026 02:24 PM (IST)

बिहार एसटीईटी में भाग लेने जा रहे उम्मीदवार जो बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के लिए आवेदन करने जा रहे हैं ...और पढ़ें

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026

HighLights

  1. STET अपीयरिंग अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय Year of Passing का करना होगा चयन।

  2. बिहार शिक्षक भर्ती के लिए 25 अक्टूबर तक है आवेदन का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार टीचर भर्ती (BPSC TRE 4) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए वे उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं जो माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के लिए आवेदन कर चुके हैं। हालांकि, उनको फॉर्म भरने के समय ईयर ऑफ पासिंग का चयन करना अनिवार्य होगा।

BPSC ने किया X पर ट्वीट

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा X पर ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि जो भी उम्मीदवार Bihar STET Appearing हैं उनको चतुर्थ शिक्षक भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के दौरान "Year of Passing" का चयन करना होगा।

bpsc tre 4 vacancy new notice

पद भी बढ़ें, अब 33320 पदों पर होंगी भर्ती

बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती के पदों में 932 रिक्त पदों को जोड़ा गया है। पहले ये भर्ती 32388 पदों के लिए निकाली गई थी जिसमें अब 932 पद जोड़े गए हैं। अब पदों की संख्या बढ़कर 33320 हो गई है। अब कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 4370 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16540 पद रिक्त हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करें।
  • OTR करने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर, डिटेल्स, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

BPSC TRE 4 Application Form 2026

आवेदन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपये तय की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग इत्यादि माध्यमों से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- PCI Vacancy 2026: भारतीय प्रेस परिषद में ASO पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट युवा ले सकते हैं भर्ती में भाग