BPSC TRE 4 Bharti 2026: बिहार शिक्षक भर्ती में डीएलएड पास कर सकते हैं अप्लाई, बीपीएससी ने दी राहत; ये रहेगा आवेदन का तरीका
बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4 Vacancy 2026) में अब डीएलएड पास अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं। फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक भरा जा सकता है।

Bihar BPSC TRE 4 Vacancy 2026
HighLights
बिहार टीचर भर्ती में अब D.El.Ed. पास अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल।
25 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से बिहार टीचर भर्ती (BPSC TRE 4) 2026 को लेकर डीएलएड पास करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। बीपीएससी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार जो छात्र 2024-26 सत्र में डीएलएड पास कर चुके हैं वे भी इस भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
ऐसे में अब जिन छात्रों ने 2026 में डीएलएड पास कर लिया है वे भी बिना देरी करते हुए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन की लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
डीएलएड पास युवा इस तरीके से कर सकते हैं आवेदन
बीपीएससी की ओर से कहा गया है कि डीएलएड पास छात्र आवेदन करते समय अंक पत्र (मार्कशीट) की वेब कॉपी को अपलोड करके आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक
- बीपीएससी टीआरई फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करना है।
- होम पेज पर New Registration (One Time Registration) पर क्लिक करें।
- OTR करने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- हस्ताक्षर, डिटेल्स, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
33320 पदों पर होंगी नियुक्तियां
बीपीएससी की ओर से पहले ये भर्ती 32388 पदों के लिए निकाली गई थी जिसमें बाद में 932 पद जोड़े गए हैं। इस प्रकार से अब पदों की संख्या बढ़कर 33320 हो गई है। अब कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 4370 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16540 पद रिक्त हैं।
