BPSC APO Result 2026: बिहार अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए 3175 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट
बिहार अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में कुल 3175 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉरिटलिस्ट किया गया है।

BPSC APO Result 2026: यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।
HighLights
ओपीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी।
सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन अधिकारी APO परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर BPSC APO Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें APO Result
एपीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in विजिट करें।
- होमपेज पर Important Announcements सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Prosecution Officer (Preliminary) Competitive Examination लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
3175 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल
बीपीएससी की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3175 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि अभी मुख्य परीक्षा तिथि का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा तिथि से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
कटऑफ भी जारी
रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।
- 1. अनारक्षित: 169.50
- 2. अनारक्षित-महिला: 169.00
- 3. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 151.50
- 4. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-महिला: 146.50
- 5. अनुसूचित जाति: 120.50
- 6. अनुसूचित जाति-महिला: 114.00
- 7. अनुसूचित जनजाति: 84.50
- 8. अनुसूचित जनजाति-महिला: 85.00
- 9. अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 126.00
- 10. अत्यंत पिछड़ा वर्ग-महिला: 118.50
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।