BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख का एलान, जनवरी में इस डेट पर होगा प्रीलिम्स एग्जाम; यहां देखें पूरी अपडेट
बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 72nd Prelims New Exam Date 2026 की घोषणा कर दी है। परीक्षा जनवरी माह में आयोजित कराई जानी है।

BPSC 72nd Prelims new Exam 2026
HighLights
जनवरी माह में होगा प्रीलिम्स एग्जाम।
परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बीपीएससी एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने BPSC 72nd Prelims Exam Date 2026 आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया था। वे अभ्यर्थी Bihar BPSC Exam 2026 के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक सुनियोजित रणनीति बना सकते हैं।
कब होगी प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का संचालन 17 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। यह परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
आयोग की ओर से फिलहाल एडमिट कार्ड तिथि का एलान नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड एवं परीक्षा से जुड़ी जानकारी समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा एवं एडमिट कार्ड से संबंधित ताजा अपटेड के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
प्रारंभिक परीक्षा का एग्जाम पैटर्न
एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर BPSC 72nd Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।