विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC 72 Pre Exam Date 2026: बीपीएससी 72वीं PT एग्जाम की तारीख कब होगी घोषित? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:11 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा BPSC 72nd Exam Date 2026 की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। आपको बता ...और पढ़ें

BPSC 72nd PT exam date 2026

BPSC 72nd PT exam date 2026

HighLights

  1. बीपीएससी जल्द घोषित कर सकता है 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख।

  2. एडमिट कार्ड परीक्षा डेट से कुछ दिन पूर्व कर दिए जायेंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तारीख का इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जल्द ही यह इंतजार खत्म हो सकता है। अनुमान के अनुसार इस महीने का अंत तक या दिसंबर के पहले वीक में बीपीएससी 72nd एग्जाम डेट का एलान किया जा सकता है। हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।

तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में बढ़ रहा रोष, दो बार परीक्षा हो चुकी स्थगित

बीपीएससी 72वीं पीटी परीक्षा की तैयारियों में लगे लाखों युवाओं के मन में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि वे लगातार लम्बे समय से इस परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं और बार-बार परीक्षा को स्थगित कर दिया जाता है। जिससे, उनका लगातार समय बर्बाद हो रहा है।
आपको बता दें कि अभी तक बीपीएससी दो बार परीक्षा स्थगित कर चुका है। पहले एग्जाम 26 जुलाई को किया जाना था जिसे स्थगित कर नई तिथि 25 अक्टूबर 2026 तय की गई। लेकिन बाद में इसे भी स्थगित कर दिया। इसके साथ ही बीपीएससी ने परीक्षा स्थगित किये जाने के कारण के बारे में भी अभ्यर्थियों को जानकारी नहीं दी।

नई परीक्षा तिथि पर घोषणा जल्द

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द ही नई परीक्षा तारीख का एलान किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट या हमारे पेज पर विजिट करते रहें।

प्रीलिम एग्जाम पैटर्न

बीपीएससी प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे यानी कि 120 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए क्वालीफाई होंगे। मेंस में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू में भाग लेना होगा। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी। जो उम्मीदवार इसमें जगह बनाएंगे उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1186 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- UP RO ARO Form 2026: यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।